एक्सप्लोरर

Odisha Assembly Elections 2024: ओडिशा में पीएम मोदी ने बता दी शपथ ग्रहण की तारीख, नवीन पटनायक को लेकर भी कही बड़ी बात

Narendra Modi On Naveen Patnaik: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा सीएम नवीन पटनायक की तबियत को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकार बीजेपी की बनेगी.

PM Modi In Odisha: देश में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं. इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार (29 मई) को ओडिशा में प्रचार किया और दावा किया कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेगा.

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "4 जून को ओडिशा विकास की एक नई यात्रा की शुरुआत का गवाह बनेगा. आज मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं. मैं आप सभी को 10 जून के लिए निमंत्रण देता हूं, क्योंकि इस तारीख को ओडिशा में बीजेपी का सीएम शपथ लेगा, जो यहीं की मिट्टी में पला-बड़ा यहीं का बेटी या बेटा होगा."

‘नवीन पटनायक की तबियत कैसे खराब हुई, कराएंगे जांच’

पीएम मोदी ने चुनावी सभा में बड़ी बात कहते हुए कहा, “आजकल नवीन बाबू के सभी शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं कि पिछले 1 साल में नवीन बाबू की तबीयत इतनी कैसे बिगड़ गई. नवीन बाबू की तबीयत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र है क्या? कहीं इसमें उस लॉबी का तो हाथ नहीं, जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं? ओडिशा में हमारी सरकार बनने के बाद और आपको एक ओडिया मुख्यमंत्री देने के बाद, हम एक विशेष समिति का गठन करेंगे जो इस बात की जांच करेगी कि पिछले एक साल में नवीन बाबू की तबीयत कैसे और क्यों खराब हुई. हम उस रिपोर्ट के निष्कर्षों को सार्वजनिक करेंगे.”

‘कांग्रेस और बीजेडी ने ओडिशा को लूटने का काम किया’

पीएम मोदी ने कहा, “ओडिशा सिर्फ इसलिए गरीब है क्योंकि इसे पहले कांग्रेस के नेताओं ने लूटा फिर 25 साल से बीजेडी के नेता लूट रहे हैं. ओडिशा में पहले जो इंडस्ट्री लगी हुई थी वह भी बंद हो गई है. सड़कें नहीं बनीं, रेल, पोर्ट कनेक्टिविटी नहीं बनी. जो काम हुए हैं, उनमें से ज़्यादा काम बीते 10 साल में भाजपा सरकार ने किए हैं.”

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: PM मोदी को ढोकला क्यों चढ़ाना चाहती हैं ममता बनर्जी, बताई इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget