एक्सप्लोरर

OBC Reservation: ‘OBC आरक्षण खत्म कर मुसलमानों को देना चाहती है ममता सरकार’, कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह

Amit Shah On Calcutta High Court Decision: ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले में अमित शाह ने कहा कि ये हाई कोर्ट का फैसला है, बीजेपी का नहीं.

Amit Shah On OBC Reservation: कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार (22 मई) को पश्चिम बंगाल में 2010 के बाद जारी ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि इस तरह से सर्टिफिकेट जारी करना असंवैधानिक है. मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह पूरा मामला मुस्लिम जातियों को ओबीसी में शामिल करने का है, जिसमें हाई कोर्ट ने स्थगित का आदेश दिया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, “मैं हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं. ममता बनर्जी ओबीसी आरक्षण खत्म करना चाहती थीं.  मुसलमानों को ओबीसी में शामिल किया गया, ये हाईकोर्ट का फैसला है, बीजेपी का नहीं. हम सुनिश्चित करेंगे की हाई कोर्ट के फैसले का पालन हो. एससी, एसटी और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर यह मुस्लिमों को देना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे.”

'118 मुस्लिमों को ममता सरकार ने दिया आरक्षण'

अमित शाह ने आगे कहा, "ममता बनर्जी सर्वे कराए बिना 118 मुसलमानों को आरक्षण दिया. अब कोई कोर्ट चला गया तो अदालत ने मामले पर संज्ञान लेते हुए 2010 से 2024 के बीच दिए सभी ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द कर दिए. अब ममता बनर्जी कह रही हैं कि वो कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करेंगीं. मैं जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई ऐसा मुख्यमंत्री होगा जो कहेगा कि वो कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करेगा. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं."

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

वहीं, मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वो हाई कोर्ट और बीजेपी के इस फैसले को नहीं मानने वालीं. एक रैली के दौरान उन्होंने कहा, "राज्य में ओबीसी आरक्षण जारी रहेगा. जरा इन लोगों की हिम्मत तो देखिए. ये हमारे देश का एक कलंकित अध्याय है. ओबीसी आरक्षण लागू करने से पहले कई सर्वे कराए गए थे."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'देश की 90 फीसदी आबादी में दलित, ओबीसी, आदिवासी...', राहुल गांधी ने जातिगत सर्वे पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget