एक्सप्लोरर
COVID 19: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 392 हुई
देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हज़ार 717 हो गई है. वहीं कोरोना से मरने वालों का आकड़ा 1000 को पार कर गया है.

प्रतीकात्मक फोटो
पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण के 26 नये मामलों सामने आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 392 हो गये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बक्सर में 12, पश्चिम चंपारण में पांच, दरभंगा में चार, रोहतास एवं बेगूसराय में दो—दो और पटना में एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं. उन्होंने बताया कि बक्सर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 12 मामले प्रकाश में आए हैं उनमें 5 पुरुष (19, 25, 35, 42 एवं 65 वर्ष) और 6 महीने की एक बच्ची के साथ 7 महिलाएं शामिल हैं. कुमार ने बताया कि पश्चिम चंपारण में 5 पुरूषों (27, 27, 35, 35 एवं 40 वर्ष) में आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि दरभंगा में कोरोना वायरस संक्रमण के 4 मामले आज प्रकाश में आए हैं, उनमें एक पुरुष (53) तथा 3 महिला (33, 44 एवं 55 वर्ष) शामिल हैं. कुमार ने बताया कि रोहतास में एक पुरुष (41) और एक महिला (25), बेगूसराय में दो पुरुष (40 एवं 42 वर्ष) और पटना में एक महिला (24) में आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गई थी. बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड-19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 92, पटना में 40, बक्सर में 38, नालंदा में 35, रोहतास में 33, सिवान में 30, गोपालगंज में 18, कैमूर में 18, बेगुसराय में 11, भोजपुर में 9, औरंगाबाद में 7, गया में 6, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पश्चिम चंपारण में 5-5, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण एवं जहानाबाद में 4-4, बांका में तीन, वैशाली में दो तथा मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, शेखपुरा एवं सीतामढ़ी में 1-1 मामले प्रकाश में आए हैं. बिहार में अबतक 21,180 कोरोना संदिग्धों के नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 65 मरीज ठीक भी हुए हैं. ये भी पढ़े. MHA New Guidelines: इन शर्तों के साथ अब अपने घर लौट पाएंगे लॉकडाउन में फंसे छात्र और मजदूर COVID-19 और सीएम पद की कुर्सी पर मंडरा रहे संकट के बादल के बीच उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से की बात
और पढ़ें




















