एक्सप्लोरर

NEET UG Result 2024: 'दांव पर लगा दिया भविष्य, छात्रों को मुआवजा दे मोदी सरकार, NEET पेपर लीक पर खरगे की मांग

NEET UG Result 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि एनटीए के कंधों पर कारगुजारियों का दारोमदार रखकर मोदी सरकार अपनी जवाबदेही से पीछा नहीं छुड़ा सकती. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार हुआ है.

NEET UG Result 2024: नीट एंट्रेंस एग्जाम में धांधली और पेपर लीक होने के आरोपों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर स्टूडेट्स के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "नीट परीक्षा परीक्षा में केवल ग्रेस मार्क्स की समस्या नहीं थी... धांधली हुई है, पेपर लीक हुए हैं, भ्रष्टाचार हुआ है."

'छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "नीट परीक्षा में बैठे 24 लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य मोदी सरकार के कारनामों से दांव पर लग गया है. परीक्षा सेंटर और कोचिंग का एक नेक्सस बन चुका है, जिसमें पैसे दो पेपर लो खेल खेला जा रहा है. मोदी सरकार एनटीए के कंधों पर अपनी कारगुजारियों का दारोमदार रखकर अपनी जवाबदेही से पीछा नहीं छुड़ा सकती. कांग्रेस पार्टी पूरे नीट घोटालने में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक निष्पक्ष जांच की मांग करती है."

'छात्र-छात्राओं को मुआवजा दो सरकार'

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा, जांच के बाद दोषियों को कड़ी-से कड़ी सजा दी जाए और लाखों छात्र-छात्राओं को मुआवजा देकर उनका साल बर्बाद होने से बचाया जाए. पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने पेपर लीक और धांधली से करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है.

कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

कांग्रेस की ओर से गुरुवार (13 जून) को नीट एग्जाम में धांधली को लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई है. इससे पहले पार्टी नेता गौरव गोगोई ने कहा कि 24 जून से आरंभ हो रहे संसद के सत्र के दौरान इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने अलग-अलग रिकॉर्डिंग सुनी है कि कैसे लाखों रुपये मांगे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें : 'CBI जांच हो, PM चुप क्यों', NEET की गड़बड़ी पर बोली कांग्रेस, शिक्षामंत्री के बयान पर भी किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget