एक्सप्लोरर

बेरोज़गारी के खिलाफ NSUI का हल्ला बोल, दिल्ली में निकाला छात्र अधिकार मार्च

एनएसयूआई के बीते कई प्रदर्शन से तुलना की जाए तो आज के प्रदर्शन में भीड़ बीते कई सालों से कहीं ज्यादा दिखाई दी. प्रदर्शन में पहुंचे छात्रों ने कहा कि कई परीक्षाएं देने के बावजूद सालों तक उनका नतीजा नहीं आता, जिस कारण छात्रों के कई साल बर्बाद हो जाते हैं

नई दिल्ली: NSUI का छात्र अधिकार मार्च 'नौकरी दो या डिग्री वापस लो' के बैनर तले दिल्ली के जंतर मंतर पर निकाला गया, जहां बड़ी संख्या में एनएसयूआई और आम छात्र जुटे. जंतर मंतर पर बने मंच पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह, नेता अल्का लांबा के साथ साथ आकर्षण का केंद्र कॉमेडियन श्याम रंगीला भी रहे, जो प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

एनएसयूआई के बीते कई प्रदर्शन से तुलना की जाए तो आज के प्रदर्शन में भीड़ बीते कई सालों से कहीं ज्यादा दिखाई दी. प्रदर्शन में पहुंचे छात्रों ने कहा कि कई परीक्षाएं देने के बावजूद सालों तक उनका नतीजा नहीं आता, जिस कारण छात्रों के कई साल बर्बाद हो जाते हैं, यदि नतीजा आता भी है तो वेकेंसी नहीं भरी जाती है. SSC की छात्रा काजल यादव, प्रगति राय और सुष्मिता कहती हैं कि हमने 2018 में SSC की परीक्षा दी थी, लेकिन नतीजे 2021 में आए, जिसके बाद अब तक कोई वेकेंसी नहीं निकली है, आखिर छात्रों को कितने वर्षों तक इंतजार करना होगा. NSUI ने नतीजों को लेकर सवाल उठाए, साथ ही बेरोजगारी को लेकर भी छात्रों में क्रोध साफ दिखा.

 एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा, "हमारे देश का छात्र सफल है, उसके पास डिग्री है, लेकिन नौकरी क्यों नहीं? सरकार हमें चाहे सौ लाठियां मारे, लेकिन एनएसयूआई मार्च संसद भवन तक करेगा. इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है."
प्रदर्शन में छात्रों का उत्साह बढ़ाने पहुंची कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा, "सोती सरकार को जगाना होगा. नौकरी मिल नहीं रही बल्कि छीनी जा रही है. प्रधानमंत्री जी नौकरी नहीं दे सकते तो छात्र कोने कोने से अपनी डिग्री वापस लौटाने आए हैं. आज का दिन खास है. 12 मार्च को बापू ने दांडी मार्च शुरू किया था. बापू ने कहा था, मेरा जीवन मेरा संदेश है. मुझे पूरा यकीन है एनएसयूआई ने उनसे सीखते हुए छात्र अधिकार मार्च निकाला है."
उन्होंने कहा, "गर्व महसूस होता है अपने आप पर कि एनएसयूआई से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. अभी 3 साल बचे हैं केंद्र की सरकार को, इन्हें हल्के में मत लीजिए. इसका असर नहीं होगा तो नुकसान किसका होगा ? युवा हमारी नींव हैं, इन्हें बेरोजगार रख कर देश का नुकसान होगा. कई राज्यों में चुनाव हैं. 2 मई को भी असर देखने को मिलेगा."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
Monsoon Session 2026 Live: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
LIVE: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा
हंगामे के बीच सीतारमण ने पास करवा लिया ये बड़ा बिल, 3 मिनट में कैसे हो गया खेल?
हंगामे के बीच सीतारमण ने पास करवा लिया ये बड़ा बिल, 3 मिनट में कैसे हो गया खेल?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget