एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कॉलेज छात्रों के NSS ग्रुप को NRC वाले समझकर दौड़ाया, टी-शर्ट निकालकर बच्चों ने बचाई जान

भिवंडी के एक गांव में कॉलेज प्रोजेक्ट के तहत एनएसएस का सर्वे करने गए छात्रों को एनआरसी का सर्वे करने वाला समझ लिया. छात्रों का आरोप है कि इनमें से कई स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की गई.

मुंबई: जहां एक तरफ देश में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर हंगामा मचा हुआ है और इनके विरोध में देश में अलग-अलग जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ दूसरी तरफ जगह जगह समर्थन में भी मोर्चे और रैलियां निकाली जा रही हैं. इसी विरोध प्रदर्शन और समर्थन के बीच मुंबई में एक मामला सामने आया जहां नेशनल सर्विस स्कीम के तहत सर्वे करने गए स्टूडेंट्स को समझलिया कि ये एनआरसी के लिए सर्वे करने आए हैं.

दरअसल मुंबई के डोम्बिवली के रॉयल कॉलेज का एक स्टूडेंट्स ग्रुप नेशनल सर्विस स्कीम एनएसएस के तहत भिवंडी शहर के पड़गा इलाके में प्रोजेक्ट के लिए गया था. रॉयल कॉलेज के अलावा मुम्बई के कीर्ति कॉलेज के एनएसएस स्टूडेंट्स को भी पड़गा इलाके में एक गांव के सर्वे का प्रोजेक्ट दिया गया था. इस कैंप में 25-25 स्टूडेंट्स के अलावा उनके कॉलेज के 4 से 5 प्रोफेसर भी थे, जिनका बेस कैंप पड़गा में ही बनाया गया था.

इन दोनों कॉलेजों के छात्र इलाके में घर-घर जाकर सर्वे कर रहे थे. सर्वे में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे के अलावा नाम, पिता का नाम, उम्र, लिंग, जात, रोजगार, घर में सदस्यों की संख्या, नौकरीपेशा महिला, महिला द्वारा घूंघट प्रथा, बुर्का पहनना जैसे सवाल पूछे जा रहे थे. इसी दौरान इलाके में ये अफवाह फैल गई कि, ये लोग एनआरसी वाले हैं. और ये सर्वे आरएसएस द्वारा करवाया जा रहा है. ये अफवाह फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और छात्रों से सवाल करने लगी.

वहीं सर्वे कर रहे स्टूडेंट्स द्वारा माकूल जवाब नहीं देने पर भीड़ उग्र हो गई. आरोप है कि वहां कुछ छात्रों के साथ मारपीट भी की गई. फील्ड प्रोजेक्ट के दौरान स्टूडेंट्स के मोबाइल शिक्षक के पास जमा होने के कारण स्टूडेंट्स प्रोफेसर को भी फोन नहीं कर पाए. स्टूडेंट्स ने टी शर्ट निकालकर अपनी जान बचाई.

इस घटना के बाद एनएसएस कैंप रद्द कर दिया गया और इलाके में पुलिस ने कानून व्यवस्था के मुताबिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है. हालांकी कॉलेज की तरफ से किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है.

ये भी पढ़ें

ठाकरे सरकार: मंत्रिमंडल तो तैयार लेकिन विभागों का बंटवारा बना सिरदर्द, पढ़ें पूरी खबर महाराष्ट्रः किरीट सोमैया ने ठाकरे के मंत्री असलम शेख को बताया देशद्रोही, कांग्रेस ने की केस दर्ज करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget