एक्सप्लोरर

ठाकरे सरकार: मंत्रिमंडल तो तैयार लेकिन विभागों का बंटवारा बना सिरदर्द, पढ़ें पूरी खबर

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद तीनों ही पार्टियों के बीच मंत्रालयों को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है. महाराष्ट्र सरकार में सीएम को जोड़कर 15 मंत्री शिवसेना के हैं, 16 मंत्री एनसीपी के हैं और 12 मंत्री कांग्रेस के हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार तो हो गया है, लेकिन मंत्रियों को विभागों के बंटवारे का पेंच अभी भी फंसा हुआ है. कुछ ऐसे अहम मंत्रालय हैं जो कांग्रेस चाहती है, लेकिन शिवसेना और एनसीपी उसे देने के लिए तैयार नहीं है.

सोमवार को विधान भवन में 36 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब उद्धव ठाकरे का कुल 43 मंत्रियों वाला मंत्रिमंडल तैयार हो चुका है. मंत्रियों ने शपथ तो ले ली है, लेकिन अब तक उन्हें ये नहीं पता कि उन्हें कौनसा मंत्रालय मिलेगा. विभागों के बंटवारे को लेकर तीनों पार्टियों में विवाद चल रहा है.

सबसे ज्यादा झगड़ा कृषि मंत्रालय को लेकर चल रहा है. किस पार्टी को कितने मंत्री पद मिलेंगे और कौन-कौन से मंत्रालय उनके हिस्से में आएंगे, इन सवालों पर सरकार बनने से पहले ही चर्चा हो चुकी थी, लेकिन अब पूरा मंत्रिमंडल गठित होने के बाद फिर से यह सवाल उठ खड़े हो गए हैं. पहले से तय फार्मूले के मुताबिक कृषि मंत्रालय शिवसेना के कोटे में आता है, लेकिन कांग्रेस ये मंत्रालय मांग रही है.

इसके साथ ही कांग्रेस ने एनसीपी के हिस्से में गए एक अहम मंत्रालय पर भी अपना दावा ठोका है. शिवसेना और एनसीपी दोनों ही अपने हिस्से में आए मंत्रालयों को कांग्रेस को नहीं देना चाहती हैं.

जिन मंत्रालयों को लेकर झगड़ा चल रहा है वे ग्रामीण इलाकों से जुड़े हुए हैं. जाहिर है सरकार में आकर ये तीनों ही पार्टियां महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं. इसलिए उन मंत्रालयों की मांग हो रही है, जो सीधे-सीधे ग्रामीण जीवन को छूते हों.

बुधवार को मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर तीन बार तीनों ही पार्टियों के बीच कई घंटे लंबी बैठक चली, लेकिन तीनों ही बैठकें बेनतीजा रहीं. उम्मीद की जा रही है कि आज होने वाली बैठक में मंत्रालयों का बंटवारा तय हो जाएगा और इसकी जानकारी राज्यपाल को भेज दी जाएगी.

मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर न केवल तीनों पार्टियों में झगड़ा चल रहा है, बल्कि कांग्रेस के भीतर भी इस मुद्दे को लेकर विवाद है कुछ मंत्रालय ऐसे हैं जिन पर कांग्रेस के एक से ज्यादा नेता अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं. ठाकरे सरकार में सीएम को जोड़कर 15 मंत्री शिवसेना के हैं, 16 मंत्री एनसीपी के हैं और 12 मंत्री कांग्रेस के हैं.

ये भी पढ़ें

एनसीपी के कद्दावर नेता डीपी त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद निधन, सुप्रिया सुले ने जताया दुख कोटा: 100 मासूमों की मौत पर सोनिया गांधी नाराज, गहलोत ने कहा- सरकार संवेदनशील है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget