एक्सप्लोरर

BJP उपाध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- 2019 में आएंगे और पूरे देश में लागू करेंगे NRC

ओम माथुर ने कहा कि 2019 में सत्ता में आने के बाद एनआरसी को पूरे देश में लागू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में देश को धर्मशाला नहीं बनने देंगे.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण रजिस्टर यानी एनआरसी के मुद्दे पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है. बीजेपी विरोधियों पर घुसपैठियों का साथ देने का आरोप लगा रही है वहीं विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी वोटबैंक के लिए ये सब कुछ कर रही है. अब इस मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने बड़ा बयान दिया है. ओम माथुर ने कहा कि 2019 में सत्ता में आने के बाद एनआरसी को पूरे देश में लागू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में देश को धर्मशाला नहीं बनने देंगे.

राजस्थान के झुंझनू में मीडिया से बात करते हुए ओम माथुर ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने परिवार के प्रति भी वफादार नहीं है क्योंकि एनआरसी की शुरूआत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही की थी लेकिन कांग्रेस दस साल के कार्यकाल में एनआरसी को लागू करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी.''

उन्होंने कहा, ''घुसपैठियों की समस्या पूरा देश भुगत रहा है, ऐसा कोई बड़ा शहर और कस्बा नहीं है जहां बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं हैं. एनआरसी को अभी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सिर्फ असम में लागू किया गया है लेकिन 2019 में चुनाव के बाद इसे पूरे देश में लागू किया जायेगा.''

2019 में NRC बड़ा मुद्दा: शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि 2019 में नागरिकता बड़ा मुद्दा रहेगा लेकिन सरकार हिंदू शरणार्थियों को नहीं सताएगी. एनआरसी पर बोलते हुए अमित शाह ने साफ कर दिया कि ये 2019 आम चुनाव में बीजेपी के अहम मुद्दों में से एक होगा. अमित शाह ने ये भी बताया कि सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी और एक बार फिर मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ा जाएगा.

प्रधानमंत्री ने एनआरसी पर क्या कहा? समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक पॉलिटिक्स के चलते एनआरसी को लागू करने में रुचि नहीं दिखाई लेकिन हमारी सरकार ने एनआरसी लागू करने में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक काम किया है.

उन्होंन कहा कि फिलहाल ड्राफ्ट लिस्ट जारी हुई है और लोगों को दूसरा मौका भी दिया जा रहा है तो विपक्ष को इसको लेकर भ्रम फैलाना बंद करना चाहिए. किसी भी भारतीय नागरिक को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों का नाम लिस्ट में नहीं है उन्हें उनकी नागरिकता साबित करने का पूरा मौका दिया जाएगा.

क्या है एनआरसी? सरकार ने असम में अवैध रूप से रह रहे लोगों को निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) अभियान चलाया है. असम में करीब 50 लाख बांग्लादेशी गैरकानूनी तरीके से रह रहे हैं. इनके कारण असम में कई सामजिक-आर्थिक समस्याएं बनी हुई हैं जिन्हें दूर करने के लिए ये एनआरसी का अभियान चलाया जा रहा है.

31 जुलाई को असम में नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन की दूसरा और फाइनल ड्राफ्ट जारी किया गया. इसके मुताबिक कुल 3.29 करोड़ में से 2.89 करोड़ लोगों को नागरिकता के योग्य पाया गया है. वहीं करीब 40 लाख लोगों के नाम इसमें नहीं हैं. NRC का पहला मसौदा 1 जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें 1.9 करोड़ लोगों के नाम थे. दूसरे ड्राफ्ट में पहली लिस्ट से भी काफी नाम हटाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget