एक्सप्लोरर

NRC की जो ड्राफ्ट तैयार की गई है उसमें कई सारी खामियां हैं: विपक्ष

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा में बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में घुसपैठियों की पहचान करना जरूरी था. लेकिन हमारी सरकार आने से पहले किसी में हिम्‍मत नहीं थी कि घुसपैठियों की पहचान कर सके. हमने कार्रवाई की क्योंकि हम में दम है.

नई दिल्ली: असम में एनआरसी की ड्राफ्ट रिपोर्ट सामने आने के बाद अब इसको लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है. आज भी इसको लेकर संसद के दोनों सदनों में बहस हुई.

आज सुबह जैसे ही राज्यसभा की कार्रवाई शुरू हुई विपक्षी नेताओं ने एनआरसी के मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू किया. इसके बाद हंगामा हुआ और राज्यसभा 1 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई. इसके बाद एक बार फिर राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे शुरू हुई हालांकि वक्त प्रश्नकाल का था लेकिन विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा के उपसभापति से मांग की कि प्रश्नकाल को स्थगित कर एनआरसी के मुद्दे पर चर्चा की जाए. इसे उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के उपसभापति वेंकैया नायडू ने मान लिया.

इसके बाद एनआरसी के मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा शुरू हुई विपक्ष के नेताओं ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार एनआरसी के मुद्दे पर राजनीति कर रही है. साथ ही एनआरसी की जो ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें कई सारी खामियां हैं. विपक्षी नेताओं ने सदन में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भले ही अभी आंकड़ा 40 लाख के आसपास दिख रहा हो लेकिन इससे प्रभावित एक करोड़ से ज्यादा लोग होंगे. उनका कहना था कि ड्राफ्ट में छूटे 40 लाख लोगों के साथ ही उनके परिवार के लोग भी शामिल है ऐसे में आंकड़ा डेढ़ करोड़ से ज्यादा भी जा सकता है.

इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा में बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में घुसपैठियों की पहचान करना जरूरी था. लेकिन हमारी सरकार आने से पहले किसी में हिम्‍मत नहीं थी कि घुसपैठियों की पहचान कर सके. हमने कार्रवाई की क्योंकि हम में दम है. अमित शाह ने कहा कि इस मुद्दे को उठाकर क्‍या विपक्ष बांग्‍लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहता है ?

अमित शाह के इस बयान के बाद सदन में जमकर हंगामा शुरू हो गया और सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि, सदन के बाहर कांग्रेसी नेताओं ने अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह को इतिहास के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, क्योंकि एनआरसी की शुरुआत तो यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान ही हुई थी. मोदी सरकार के दौरान अगर कुछ हुआ है तो वह है एनआरसी के ड्राफ्ट में सामने आ रही गड़बड़ी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget