एक्सप्लोरर

एनपीसीआईएल ने माना, कुडनकुलम संयंत्र के कंप्यूटर पर हुए हैं साइबर हमले

चेन्नई से मिली खबर के मुताबिक, द्रमुक ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कंप्यूटर पर मालवेयर हमले पर हैरानी जतायी और ‘चूक’ को लेकर केंद्र से जांच कराने की मांग की.

नई दिल्लीः एनपीसीआईएल ने स्वीकार किया कि कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र में उसके एक कंप्यूटर पर मैलवेयर हमला हुआ था. एक दिन पहले संयंत्र के अधिकारियों ने कहा था कि वहां के सिस्टम पर हमला करना संभव नहीं है. परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत लोक उपक्रम न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने कहा है कि हमले से संयंत्र की कंप्यूटरीकृत कार्यप्रणाली पर असर नहीं पड़ा.

एनपीसीआईएल ने कहा, ‘‘इस साल चार सितंबर को पता चलने पर इस मामले को सीईआरटी-इन (कंप्यूटर आपात कार्रवाई टीम) द्वारा सूचित किया गया था.’’

परमाणु ऊर्जा विभाग के विशेषज्ञों ने तुरंत मामले की छानबीन शुरू कर दी. जांच में पता चला कि प्रभावित कंप्यूटर एक यूजर का था जो कि प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले इंटरनेट नेटवर्क से जुड़ा था.

बयान में कहा गया यह अति महत्वपूर्ण नेटवर्क से अलग था. नेटवर्क की लगातार निगरानी की जाती है. जांच टीम ने यह भी पुष्टि की कि संयंत्र की प्रणाली प्रभावित नहीं हुई है.

मंगलवार को कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र ने अपने सिस्टम पर साइबर हमले की आशंका को निराधार बताया और कहा कि हमला करना संभव नहीं है.

केकेएनपीपी के प्रशिक्षण अधीक्षक और सूचना अधिकारी आर रामदास ने कहा कि साइबर हमले के बारे में सोशल मीडिया पर आयी खबरें झूठ है और साफ किया कि केकेएनपीपी और अन्य परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की नियंत्रण प्रणाली स्वत: काम करती है और यह बाहर के किसी साइबर नेटवर्क या इंटरनेट से जुड़ी हुई नहीं होती है .

चेन्नई से मिली खबर के मुताबिक, द्रमुक ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कंप्यूटर पर मालवेयर हमले पर हैरानी जतायी और ‘चूक’ को लेकर केंद्र से जांच कराने की मांग की.

एनपीसीआईएल द्वारा मालवेयर हमले की बात स्वीकार करने के कुछ घंटे बाद द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने पर्याप्त सुरक्षा उपायों की ‘कमी’ पर चिंता जतायी.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एनपीसीआईएल केंद्र पर साइबर हमले से हैरानी हो रही है . इससे पर्याप्त सुरक्षा उपायों की कमी का पता चलता है.’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चूक की जांच करानी चाहिए.

दिल्ली पुलिस को आज मिलेगा नया मुख्यालय, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

हरियाणा और महाराष्ट्र में बेरोजगारी की दर, देखिए ये आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget