एक्सप्लोरर

TMC का जवाबी हमला, पीएम मोदी और अमित शाह को भेजेंगे 'जय हिंद-जय बांग्ला' लिखे 20 लाख पोस्टकार्ड

ममता बनर्जी ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर बीजेपी के ऊपर पलटवार किया है. ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "बीजेपी धार्मिक नारे, जय श्रीराम को विकृत रूप से अपने पार्टी के नारे के रूप में काम में लगा रही है और इसके माध्यम से धर्म और राजनीति को एक साथ मिला रही है."

नई दिल्ली: केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के बीच अब पोस्टकार्ड युद्ध शुरू हो गया है. बीजेपी के पोस्टकार्ट कैंपेन के जवाब में अब टीएमसी ने भी पोस्टकार्ड को ही मैदान में उतारा है. दरअसल टीएमसी की योजना पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने की है. बता दें कि बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखे दस लाख पोस्टकार्ड भेजेंगे.

इसी के जवाब में टीएमसी ने अब फैसला किया है कि वो पीएम मोदी और अमित शाह को 'जय हिंद-जय बांग्ला' लिखे 20 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी. टीएमसी नेता और ममता सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिया मलिक ने इस बारे में जानरकारी दी. उन्होंने कहा कि हम बीस लाख पोस्टकार्ड पीएम मोदी को 7 लोक कल्याण मार्ग पर और अमित शाह के यहां भेज रहे हैं.

ममता बनर्जी बोलीं- बीजेपी कर रही नारे का राजनीतिक इस्तेमाल ममता बनर्जी ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर बीजेपी के ऊपर पलटवार किया है. ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "बीजेपी धार्मिक नारे, जय श्रीराम को विकृत रूप से अपने पार्टी के नारे के रूप में काम में लगा रही है और इसके माध्यम से धर्म और राजनीति को एक साथ मिला रही है."

बीजेपी नेता बोले- 10 लाख जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड भेजेंगे बीजेपी के कुछ नेता इस मामले को हाथ से जानें नहीं देना चाहते हैं. पश्चिम बंगाल से बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ममता बनर्जी को "जय श्री राम" लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है. तृणमूल कांग्रेस के विधायक रह चुके सिंह आम चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने यह बात बीजेपी कार्यकर्ताओं के समूह पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के बाद कही जो उस स्थान के बाहर प्रदर्शन के दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे जहां तृणमूल कांग्रेस के नेता बैठक कर रहे थे. इस बीच उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्हें हिरण्य कश्यप के खानदान का बता डाला

क्या है पूरा मामला? बंगाल में इन दिनों जय श्री राम को लेकर राजनीति जोरों पर हैं. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियों में कुछ लोग ममता बनर्जी को देखकर जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर देते हैं. जिसके बाद ममता बनर्जी इन पर भड़क उठती हैं और कार से उतर कर इन्हें फटकार लगाने लगती हैं. इस मामले को लेकर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget