एक्सप्लोरर

नए साल में रेलयात्रियों को तोहफा, अब रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर ही मिल जाएंगी सारी सुविधाएं

रेलवे के इस कदम से इससे यात्रियों को नंबर याद रखने और रेल यात्रा के दौरान किसी भी जरूरत के लिए रेलवे से संपर्क करने में सुविधा होगी. पहले रेलवे में यात्री सुविधाओं और सेवा के कई नंबरों को याद करना पड़ता था, जिससे कई बार यात्री हेल्पलाइन नंबरों की सर्विस को लेकर कन्फ्यूज हो जाते थे.

नई दिल्ली: भारतीय रेल ने अब 139 सेवा नंबर को एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन में तब्दील कर दिया है, जो इंटरैक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम पर आधारित है. ऐसे में अब यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है. अब आप सिर्फ 139 नंबर का इस्‍तेमाल कर रेलवे से जुड़ी हर समस्‍या का निपटारा कर सकते हैं. नया हेल्पलाइन नंबर 139 सभी पहले वाले हेल्पलाइन नंबरों (182 को छोड़कर) की जगह लेगा.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, 'रेलवे के विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों को अब एक ही नंबर में बदल दिया गया है. अब ट्रेनों की सूचना, शिकायत, सफाई और अन्य किसी भी प्रकार की समस्या में सिर्फ 139 को डॉयल करें. इस सुविधा से अब किसी को भी अलग अलग नंबर याद रखने की आवश्यकता नही होगी, यह व्यवस्था लागू कर दी गयी है.'

इक और टिवीट में उन्होंने कहा, रेलवे की विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों को एकीकृत कर 139 में बदल दिया गया है, यह नंबर इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस पर आधारित है. यह व्यवस्था 1 जनवरी से लागू की जा रही है, इसके शुरु होने पर यात्रियों को सहायता के लिये अलग अलग नंबरों के स्थान पर सिर्फ एक हेल्पलाइन नंबर 139 को याद रखना होगा.

कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

  • हेल्पलाइन नंबर 139 पर बारह भाषाओं में उत्तर की सुविधा उपलब्ध होगी और यह इंटरैक्टिव वॉइस रेस्पोंस प्रणाली (आईवीआरएस) पर आधारित होगा.
  • इस नंबर पर स्मार्ट फोन ही नहीं बल्कि किसी भी फोन से कॉल की जा सकेगी.
  • सुरक्षा और चिकित्सकीय सहायता के लिए यात्रियों को 1 दबाना होगा और कॉलर का तुरंत कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव से संपर्क हो जाएगा.
  • पूछताछ के लिए यात्रियों को 2 दबाना होगा जिससे अन्य सुविधाओं के लिए कॉल की जा सकेगी.
  • संख्या 3 दबाने पर खानपान संबंधी शिकायतों का निपटारा होगा और 4 दबाने पर सामान्य शिकायतों की सुनवाई होगी.
  • सतर्कता के लिए 5 दबाना होगा और दुर्घटना के दौरान पूछताछ के लिए 6 दबाना होगा.
  • किसी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गयी यह जानने के लिए 9 दबाने के बाद * (स्टार) दबाने से कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव से बात हो सकेगी.

शिखर सम्मेलन 2020: देश का अगला प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर जानें अमित शाह ने क्या कहा

शिखर सम्मेलन 2020: CDS पद को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की राय पार्टी से अलग, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget