एक्सप्लोरर

BSF जवान की शहादत का बदला लेने के मूड में सरकार, गृहमंत्री ने दिए कठोर आदेश

पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. पाकिस्तानी सेना ने पहले तो शहीद जवान के शरीर के साथ बर्बरता की थी, जिससे पूरे देशभर में पाकिस्तानी के खिलाफ गुस्सा है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के हमले में शहीद बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह की शहादत और उनके शव के साथ बर्बरता का बदला लेने के लिए सरकार अब एक्शन के मूड में है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की बात कही है.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''कुछ भी हो जाए पहली गोली मत चलाना लेकिन अगर उधर से गोली चलती है तो फिर भारत की ओर से चलने वाली गोलियों को गिना नहीं जाना चाहिए. सीमा पर हालात बदल चुके हैं.''

इस बीच जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया. पाकिस्तानी सेना ने पहले तो शहीद जवान पर गोलीबारी की और बाद में उनके शरीर के साथ बर्बरता की थी, जिससे पूरे देशभर में पाकिस्तानी के खिलाफ गुस्सा है.

आस्तीन का सांप पाकिस्तान हुक्मरान कोई भी हो, सेना का जनरल हो, खालिस नेता हो या एक क्रिकेटर हो पाकिस्तान के खून, नीयत और गंदी साजिशों में कोई बदलाव नहीं आता. एक ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की बात करते हैं. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता करने से बाज नहीं आ रहा. पाकिस्तान ने एक बार फिर आस्तीन के सांप जैसा बर्ताव किया है.

इमरान खान ने पीएम मोदी को चिट्ठी में क्या लिखा? प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश के जवाब में इमरान खान ने लिखा, ''मैं आपकी बधाई के लिए धन्यवाद करता हूं. मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं कि दोनों देशों के लिए आगे बढ़ने का एक मात्र रास्ता रचनात्मक बातचीत में है. इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि भारत और पाकिस्तान के बीच चुनौतीपूर्ण संबंध हैं. पाकिस्तान आतंक पर बात करने के लिए तैयार है. इसके साथ ही व्यापार, पर्सन टू पर्सन कॉन्टेक्ट, धार्मिक पर्यटन और मानवता भी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं.'' इमरान खान एक तरफ आतंक पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं तो वहीं दूसरी तरफ सीमा से आतंकी और पाकिस्तान की फौज लगातार भारतीय जवानों के संयंम की परीक्षा ले रहा है.

इमरान के पीएम बनने के बाद कुछ नहीं बदला आतंक पर बिना किसी वादे के शांति वार्ता का प्रस्ताव रखने वाले इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने बाद भी सीमा पर कुछ नहीं बदला है. 18 अगस्त को इमरान पीएम बने, 1 महीने 2 दिन में भारत के 9 जवान शहीद हुए. 6 जवान आतंकी हमले में जबकि एक जवान सीजफायर में शहीद हुआ. वहीं 2 जवान को आतंकियों ने अगवा कर मार डाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget