एक्सप्लोरर

मोदी की दो टूक, उद्योगपतियों की भूमिका महत्वपूर्ण, उनके साथ दिखने में मुझे डर नहीं

बड़े वित्तीय घपलों के आरोपी विजय माल्या, नीरव मोदी, जतिन मेहता और ललित मोदी जैसों के देश छोड़कर भागने को लेकर भी विपक्ष मोदी पर हमलावर रहा है.

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उन आलोचकों पर पलटवार किया जो कॉरपोरेट घरानों से उनकी नजदीकी को लेकर उन पर सवाल करते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उन लोगों की तरह नहीं हैं जो उद्योगपतियों और प्रभावशाली कारोबारियों के साथ सार्वजनिक रूप से खड़े होने से घबराते हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी नीयत साफ है. पीएम मोदी ने कहा कि उद्योगपति भी राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं और उन सभी को चोर बताना अच्छी बात नहीं है, लेकिन जो गलत करेंगे उनको या तो देश छोड़कर जाना पड़ेगा या जेल जाना पड़ेगा. महात्मा गांधी को बिड़ला के घर रहने में कभी कोई पछतावा नहीं हुआ- मोदी पीएम मोदी ने कहा, "हम वैसे लोग नहीं हैं जो उद्योगपतियों के साथ खड़े होने से डरेंगे. आप कुछ लोगों को जानते होंगे जिनकी आपको उद्योगति/कारोबारी के साथ एक भी तस्वीर नहीं मिलेगी. लेकिन, इस देश में एक भी कारोबारी नहीं है जो इन लोगों के पास नहीं गया होगा और जिसने उनके सम्मान में सिर नहीं झुकाया होगा." उन्होंने कहा, "अगर आपका इरादा नेक होगा तो आप किसके साथ खड़े हैं, इसको लेकर आपके ऊपर कोई दोषारोपण नहीं होगा." मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी को बिड़ला (उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला) के घर रहने में कभी कोई पछतावा नहीं हुआ. जिनकी नीयत साफ होती है, वे सबके सामने मिलते हैं- मोदी पीएम मोदी ने कहा, "यह किसी से छिपा नहीं है कि बहुत से लोग उद्योगपतियों से सार्वजनिक तौर पर नहीं मिलते हैं. इससे उनको घबराहट होती है. वे पर्दे के पीछे मिलते हैं, क्योंकि उनकी नीयत साफ नहीं होती है. जिनकी नीयत साफ होती है, वे सबके सामने मिलते हैं." उन्होंने कहा, "जैसे कोई मजदूर, किसान, कारीगर, बैंकर, सरकारी कर्मचारी देश के निर्माण में योगदान देता है, वैसे ही उद्योगपतियों की भी इसमें भूमिका होती है. क्या हमें उनका अपमान करना चाहिए, उन्हों चोर-डाकू कहना चाहिए? क्या यह कोई तरीका है?" लेकिन, उन्होंने साफ किया कि जो कोई (कॉरपोरेट से) गलत करेगा, उसे या तो देश छोड़ना होगा या जेल जाना होगा. पहले ऐसा नहीं था क्योंकि तब पर्दे के पीछे बहुत कुछ होता था. पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस तरह के कार्यक्रम को करता रहा हूं और इस दौरान निवेश लाने के लिए किन-किन तरह की चुनौतियों से गुजरना पड़ता है, यह सब मालूम है. दूसरी ओर राजनीतिक दलों के लोग भी रास्ते में रोड़ा अटकाने का काम करते हैं लेकिन यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है. कांग्रेस साधती रही है मोदी पर निशाना इसी साल जनवरी में दावोस आर्थिक मंच के सम्मेलन के दौरान मोदी के साथ हीरा कारोबारी नीरव मोदी की तस्वीर को लेकर विपक्ष प्रधानमंत्री पर निशाना साधता रहा है. नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक के करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं. विपक्ष ने नीरव मोदी के मामा और इसी मामले में भगोड़ा आरोपी मेहुल चोकसी की प्रधानमंत्री से निकटता का जिक्र करते हुए उनपर तंज कसा है क्योंकि एक बार मोदी ने सार्वजनिक रूप से मेहुल चोकसी को मेहुल भाई कहकर संबोधित किया था. बड़े वित्तीय घपलों के आरोपी विजय माल्या, नीरव मोदी, जतिन मेहता और ललित मोदी जैसों के देश छोड़कर भागने को लेकर भी विपक्ष मोदी पर हमलावर रहा है. कांग्रेस ने हाल ही में मोदी पर फ्रांस के साथ राफेल जेट विमान सौदे में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निशाना साधा था. यह भी पढ़ें- दिल्ली में बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, NDRF अलर्ट पर असम के 1. 40 करोड़ लोगों को आज अपनी नागरिकता का चलेगा पता? सुरक्षाबलों की 220 कंपनिया तैनात सावन का पहला सोमवार आज, देशभर के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता आधार से नहीं लीक हुईं ट्राई प्रमुख की निजी जानकारियां, फ्रेंच हैकर का दावा गलत: UIDAI
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget