एक्सप्लोरर

दुनिया के लिए 'सिरदर्द' बने उत्तर कोरिया का भारत कनेक्शन!

उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर देश चीन औऱ सऊदी अरब है लेकिन तीसरा सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर भारत है. भारत उत्तर कोरिया में निर्यात करता है.

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल का टेस्ट किया. मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी. दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, ये मिसाइल करीब 770 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई और इसने क़रीब सैंतीस सौ किलोमीटर का सफ़र तय किया. उत्तर कोरिया के इस कदम ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. संयुक्त राष्ट्र ने इसे लेकर एक बैठक भी बुलाई है.

उत्तर कोरिया का भारत कनेक्शन? उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर देश चीन औऱ सऊदी अरब है लेकिन तीसरा सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर भारत है. भारत उत्तर कोरिया में निर्यात करता है.

पिछले साल 2016-17 में भारत और उत्तर कोरिया के बीच 872 करोड़ का कारोबार हुआ था. भारत ने उत्तर कोरिया को 301 करोड़ का सामान बेचा और उत्तर कोरिया से 570 करोड़ का सामान खरीदा.

हालांकि इस साल उत्तर कोरिया को लेकर भारत का रुख काफी कड़ा हुआ है. हालांकि किम जोंग की एक साल की हरकतों को देखने के बाद और संयुक्त राष्ट्र के उत्तर कोरिया पर लगाए बैन के समर्थन में भारत ने भी उत्तर कोरिया के साथ धंधा बंद कर दिया है लेकिन खाने पीने की चीजें और दवाएं आज भी उत्तर कोरिया को भारत देता है.

खाने की कमी को पूरी करने के लिए भारत 2002 से उत्तर कोरिया की मदद करता रहा है. उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी. 2001 में भारत ने उत्तर कोरिया को एक मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद भी दी थी.

इसी साल 21 अप्रैल को मोदी सरकार गजट नोटिफिकेशन निकाला था. इसके मुताबिक भारत का कोई भी नागरिक या कंपनी उत्तर कोरिया को किसी भी तरह का परमाणु संबंधित ऐसी तकनीक या कोई सामान नहीं देगा जिसका इस्तेमाल उत्तर कोरिया अपने मिसाइल ताकत को बढ़ाने में कर सके.

उत्तर कोरिया से भारत का कूटनीतिक रिश्ता 1970 से चला रहा है लेकिन रिश्ता हमेशा से बहुत सीमित रहा है. हालांकि यूपीए सरकार के समय तानाशाह की सेना को ट्रेनिंग भारतीय सेना दिया करती थी.

मोदी सरकार के वक्त ही पहली बार भारत और उत्तर कोरिया के बीच डिप्लोमेटिक विजिट शुरू हुआ. मई 2015 में पहली बार उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री सु योंग ने भारत का दौरा किया. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की और मांग की कि उत्तर कोरिया को भी लुक ईस्ट पॉलिसी में शामिल किया जाए.

2015 में मोदी सरकार ने जसमिंदर कस्तुरिया को 2015 में राजदूत बनाया. कस्तूरिया पहले से स्टेनोग्राफर अजय कुमार शर्मा उत्तर कोरिया में राजदूत हुआ करते थे.

2015 में संयुक्त राष्ट्र में जब उत्तर कोरिया के खिलाफ माहौल बना और मानवाधिकार हनन के खिलाफ प्रस्ताव पेश हुआ तब भारत उत्तर कोरिया के न तो पक्ष में खड़ा हुआ, न विपक्ष में. भारत ने वोटिंग में हिस्सा न लेने का विकल्प चुना. मोदी उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया में तो 2015 में जा चुके हैं लेकिन उत्तर कोरिया अभी तक नहीं गये.

भारत के मिजाज से उत्तर कोरिया बिलकुल मेल नहीं खाता लेकिन भारत उत्तर कोरिया को नजरअंदाज नहीं कर सकता क्योंकि भारत के दो दुश्मन देशों चीन और पाकिस्तान की उत्तर कोरिया की खूब बनती है. उत्तर कोरिया की 95 प्रतिशत जरूरतें चीन पूरी करता है.

उत्तर कोरिया में भले खाने के लाले पड़े हों लेकिन उसने परमाणु ताकत जुटा ली है. उत्तर कोरिया वो देश था जिसने पाकिस्तान को परमाणु तकनीक दी थी. पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक ए क्यू खान पर जब परमाणु तकनीक बेचने का आरोप लगा तो उसका खरीदार उत्तर कोरिया भी था. पाकिस्तान के आज भी उत्तर कोरिया से कारोबारी संबंध बने हुए हैं.

उत्तर कोरिया को लेकर भारत अजब की स्थिति में हैं. न खुलकर दुश्मन मानता है, न दोस्त. किम जोंग को निपटाने पर तुली अमेरिका की ट्रंप सरकार चाहती है कि उत्तर कोरिया के खिलाफ लड़ाई में भारत अमेरिका का भागीदार बने.

आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी जब भारत के पक्ष में दुनिया के देशों को खड़ा करने में लगे हैं तब ट्रंप भी चाहेंगे कि उनके सबसे बड़े दुश्मन के खिलाफ लड़ाई में मोदी उनका साथ दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी
LIVE: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए CJP के 500 प्रदर्शनकारी
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget