एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: दिल्ली पुलिस ने नोरा फतेही से 5 घंटों तक की पूछताछ, पिंकी ईरानी से कराया आमना-सामना

Nora Fatehi Case: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की है.

Nora Fatehi Extortion Case: अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े रंगदारी के मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के समक्ष पेश हुईं. करीब 5 घंटे की पूछताछ के बाद नोरा फतेही (Nora Fatehi) आर्थिक अपराध शाखा के ऑफिस से निकलीं. नोरा के साथ पिंकी ईरानी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

दोनों से 200 करोड़ की ठगी के मामले में पूछताछ की गई है. इसके अलावा दोनों को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई है. नोरा दोपहर करीब एक बजे आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर पहुंची थीं. यह दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने नोरा फतेही को मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए पूछताछ के लिए बुलाया था. नोरा फतेही से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में पूछताछ की थी. 

क्या कहा पुलिस ने?

आर्थिक अपराध शाखा के विशेष सीपी रवींद्र यादव ने कहा कि नोरा फतेही को आज इसलिए बुलाया था ताकि उन्हें पिंकी ईरानी के सम्मुख कराया जाए, जो विरोधाभास आ रहे थे वो आज स्पष्ट किए गए. जो गाड़ी नोरा को दी गई थी वो उनकी कजन के पति ने प्राप्त की थी, उन्हें भी बुलाया गया था. पिंकी ईरानी ने कथित तौर पर नोरा को ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था. 

उन्होंने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी का चेन्नई में एक स्टूडियो है. नोरा फतेही को इसके समारोह के लिए बुलाया गया था और उनसे कहा गया था कि वे फीस न लें और इसके बदले उन्हें एक कार उपहार में दे रहे हैं. नोरा ने बताया कि जब सुकेश ने उन्हें बार-बार फोन किया तो उन्हें शक हुआ और उससे सभी संपर्क तोड़ दिए.

जैकलीन फर्नांडिस से भी हुई थी पूछताछ  

इसी मामले में बीते दिन फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से भी पूछताछ की गई थी. जैकलीन से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी. दिल्ली पुलिस ने जैकलीन से करीब 100 सवाल पूछे थे. इससे पहले भी जैकलीन को दो बार 29 अगस्त और 12 सितंबर को, समन भेजा गया था, लेकिन वह दोनों ही बार नहीं आई थीं.  

जेल में बंद हैं सुकेश चंद्रशेखर

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर पर हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है. चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है. जब वह रोहिणी जेल में बंद था, तब वह कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये का जबरन वसूली रैकेट चला रहा था. 

क्या कहा था ईडी ने?

इस मामले में नोरा फतेही (Nora Fatehi) से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामले में पूछताछ की थी. ईडी के मुताबिक, फतेही और जैकलीन को सुकेश से लग्जरी कारें और दूसरे महंगे तोहफे मिले हैं. नोरा फतेही ने 13 सितंबर और 14 अक्टूबर, 2021 को ईडी के साथ अपने बयान दर्ज किए थे, जहां उन्होंने सुकेश और उनकी अभिनेता पत्नी लीना से उपहार प्राप्त करने की बात स्वीकार की थी.

ये भी पढ़ें- 

Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, फिर बुला सकती है दिल्ली पुलिस

Vikram Vedha: धमाका करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन और सैफ अली खान, 100 देशों में रिलीज होगी ‘विक्रम वेधा‘

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है शहजाद भट्टी, स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी, स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget