एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, फिर बुला सकती है दिल्ली पुलिस

Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) से आर्थिक अपराध शाखा (EOW ) की यह पूछताछ सुबह 11.30 बजे से जारी थी. इस दौरान उनसे सुकेश चंद्रशेखर को लेकर कई सवाल पूछे गए.

Jacqueline Fernandez News: फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) को लेकर आज की पूछताछ पूरी हो गई है. सूत्रों के मुताबिक जैकलीन के साथ आज की पूछताछ 8 घंटे तक चली. उन्हें इस मामले में दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

आज की इस पूछताछ में दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री के लिए 100 सवाल तैयार किए थे, जिनका जवाब उन्हें कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में देने के लिए कहा गया. ज्यादातर सवाल उनके सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़े रिश्ते को लेकर थे. वह सुबह 11 बजे ही आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के दफ्तर पहुंच गईं थी. इससे पहले भी उन्हें दो बार समन भेजा गया था, लेकिन वह दोनों बार 29 अगस्त और 12 सितंबर को नहीं आईं. 

सुकेश से मिलाने में पिंकी की अहम भूमिका'

जैकलीन से आज हुई पूछताछ को लेकर विशेष सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि पूछताछ में कुछ चीजें रह गई हैं, जिसके लिए उन्हें फिर से बुलाएंगे. पिंकी को भी फिर से बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बयान के आधार पर चर्चा के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा. टीम ने मामले में लंबी पूछताछ की है. 

रवींद्र यादव ने बताया कि इस दौरान मकोका मामले में उनसे पूछताछ की गई. सुकेश से किस तरह जैकलीन ने गिफ्ट लिए थे,  किस तरह उनका इस्तेमाल किया सभी बातें पूछी गईं. उन्होंने कहा कि जितनी भी एक्ट्रस हैं उनसे सुकेश को मिलाने में पिंकी ईरानी की मुख्य भूमिका रही है. 

हो सकती है बैक टू बैक पूछताछ 

जैकलीन आज सुबह करीब 11 बजे ही अपने वकीलों की टीम के साथ मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा कार्यालय पहुंच गई थीं. इस दौरान उनसे सुकेश चंद्रशेखर के साथ संबंधों को लेकर पूछा गया, जैकलीन को फिलहाल दिल्ली से न जाने के लिए कहा गया है. इस मामले में कुछ दिनों के लिए बैक टू बैक पूछताछ की जा सकती है.  इस मामले में ईडी ने पहले कहा था कि फर्नांडीज के बयान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किए गए थे, जिसमें उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट लेने की बात को कबूल किया था. 

नोरा फतेही से भी हुई थी पूछताछ 

मामले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री के संग पिंकी ईरानी थीं. ईरानी ने ही फर्नांडीज का चंद्रशेखर से कथित रूप से परिचय कराया था. इस महीने की शुरुआत में नोरा फतेही (Nora Fatehi) से भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में छह-सात घंटे तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था. 

जेल में है मुख्य आरोपी चंद्रशेखर 

चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है. उस पर रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है. इसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल है. ईडी ने 17 अगस्त को दायर किए आरोप पत्र में चंद्रशेखर से जुड़े कई करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में फर्नांडीज को आरोपी के तौर पर नामजद किया है. 

ये भी पढ़ें: 

Gujarat Drugs: गुजरात ATS ने पाकिस्तानी नाव से बरामद की 40 किलो ड्रग्स, DGP ने कहा- पंजाब की जेल में बंद कैदी से जुड़े हैं तार

Begusarai Firing: बेगूसराय में खूनी खेल खेलने वाले वॉन्टेड अपराधियों की तस्वीर जारी, पुलिस ने लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget