एक्सप्लोरर

Twin Towers Demolition: 'ताश के पत्तों जैसे बिखर गया ट्विन टावर', लोगों ने कहा-यह इसी का हकदार था

Twin Towers Demolition: नोएडा और आसपास के शहरों के लोग ट्विन टावर को गिरते देखने के लिए जेपी फ्लाईओवर मैदान के पास जमा हुए. पुरुषोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऐसा लगा कि भ्रष्टाचार की इमारतें जमींदोज हो गईं.

Noida Twin Towers Demolition: नोएडा में रविवार को दोपहर कई लोग ट्विन टावर को गिरते देखने के लिए पहुंचे. इस दौरान लोगों ने अवैध रूप से निर्मित इन टावर के खिलाफ की गई कार्रवाई को सही ठहराते हुए इस कदम की प्रशंसा की. कुछ लोगों ने कहा कि यह कार्रवाई मैसेज देता है कि देश में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वहीं अन्य लोगों ने कहा कि यह कार्रवाई जरूरी थी. इन इमारतों को विस्फोट कर ध्वस्त किये जाने से पहले ट्विन टावर के चारों ओर 500 मीटर के दायरे को ''निषिद्ध क्षेत्र'' घोषित कर दिया गया, जहां आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी. इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे.

नोएडा और आसपास के शहरों के लोग इस कार्रवाई को देखने के लिए जेपी फ्लाईओवर मैदान के पास जमा हुए. कई लोग दोपहर ढाई बजे ट्विन टावर को ध्वस्त किये जाने से कुछ घंटे पहले एक ऐसी जगह ढूंढते नजर आए, जहां से ढांचों को ढहाए जाने के दृश्य बिल्कुल साफ नजर आए. पुरुषोत्तम मिश्रा (42) नामक व्यक्ति ने कहा, ''ऐसा लगा कि जैसे भ्रष्टाचार की इमारतें जमींदोज हो गईं हों.'' आगे पुरुषोत्तम ने बताया कि यह अद्भुत था. हम यह देखने के लिए दो घंटे से इंतजार कर रहे थे. यह रसूखदार लोगों को एक कड़ा संदेश देगा. पुरुषोत्तम मिश्रा ने कहा, ''टावर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. कितनी जल्दी यह सब हो गया.'' दिल्ली के उत्तम नगर से आए आशीष सुमन ने कहा, ''यह इसी का हकदार था. यह कई दिनों तक खबरों में रहा. आखिरकार अब यह सब खत्म हो गया. इससे सभी को एक कड़ा संदेश मिला है कि भारत में करप्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.''

ट्विन टावर को गिराने के लिए क्या तैयारी की गई थी?
आपको बता दें कि इमारत गिराने के लिए 3,700 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया. ट्विन टावर में 40 मंजिलें और 21 दुकानों समेत 915 आवासीय अपार्टमेंट प्रस्तावित किए गए थे. दोनों टावर को गिराए जाने से पहले इनके पास स्थित दो सोसाइटी एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के करीब 5,000 लोगों को वहां से हटा दिया गया. इसके अलावा, करीब 3,000 वाहनों और बिल्ली और कुत्तों समेत 150-200 पालतू जानवरों को भी हटाया गया. अनुमान के मुताबिक, ट्विन टावर को गिराने के बाद इसके 55 से 80 हजार टन मलबा हटाने में करीब तीन महीने का समय लगेगा.

यह भी पढ़ें-

Noida Twin Tower Demolition: बटन दबाने से लम्हों में मलबा बन गया आसमान छूता ट्विन टावर, जानें ब्लास्ट करने वाले चेतन दत्ता ने क्या कहा?

Twin Towers Demolition: 'ट्विन टावर गिराए जाने से 500 करोड़ रुपये का नुकसान', सुपरटेक के चेयरमैन का बयान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget