एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस का खौफ, नोएडा का शिव नाडर स्कूल एहतियातन 9 मार्च तक बंद

नोएडा में कोरोना वायरस के चलते शिव नाडर स्कूल ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि एहतियात के तौर पर लिए गए कदमों के आधार पर 9 मार्च तक के लिए स्कूल को बंद किया गया है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में कोरोना वायरस का खौफ पांव पसारता जा रहा है. नोएडा के नामी शिव नाडर स्कूल को कोरोना वायरस के फैलने के डर से एहतियातन 9 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है. स्कूल ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि एहतियात के तौर पर लिए गए कदमों के आधार पर 9 मार्च तक के लिए स्कूल को बंद किया गया है.

स्कूल का कहना है कि उसके यहां नौ मार्च तक कक्षाएं बंद रहेंगी और वह पूरे परिसर को साफ करवा रहा है. सीएमओ का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है और स्कूल के सारे कमरे को सैनेटाइज़ किया जा रहा है. स्कूल काफी बड़ा है इसलिए काफी वक्त लगेगा. उनका कहना है कि एक कमरे को सैनेटाइज़ करने में एक से दो घंटे का वक्त लग रहा है.

बता दें कि कोरोना वायरस पर शहरी विकास मंत्रालय की स्थाई समिति की बैठक होगी. इसी हफ़्ते बैठक बुलाई जा सकती है. इस बैठक में स्वास्थ्य, पर्यावरण और शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों को बुलाया जा सकता है.

गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3000 के पार हो गई है. इनमें से ज्यादातर मौतें चीन में हुई हैं. चीन के वुहान शहर से फैली यह बीमारी दुनिया भर में तबाही मचा रही है. अब तक इस संक्रमण से 89 हजार से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं. लगातार बढ़ रही मौत के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताई है. WHO इस रोग से बचाव के उपाय और संक्रमण के लक्षण के बारे में लगातार लोगों को जागरुक कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget