एक्सप्लोरर

यूपी: कोरोना संक्रमितों के मामले में प्रदेश में टॉप पर पहुंचा नोएडा, बीते एक दिन में आए 49 नए केस

गौतमबुद्ध नगर जिले में बीते एक दिन में कोरोना के 49 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 1,419 तक पहुंच गई है.

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में जानलेवा कोरोना वायरस तेज़ी से अपने पाँव पसार रहा है. बीते 24 घंटे में आई कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में यहां 49 नए पॉजिटिव केस मिले हैं. वहीं, एक की मौत हुई. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 1,419 तक पहुंच गई है. साथ ही 19 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि बीते एक दिन में यहां कोरोना के 162 मरीज़ ठीक भी हुए हैं. प्रदेश सरकार के मुताबिक राज्य में अभी 577 कोरोना मरीज़ों का इलाज चल रहा है. जिला प्रशासन तमाम कोशिशों के बावजूद बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने में नाकामयाब साबित हुआ है. यही कारण है की वर्तमान समय में अब प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज गौतमबुद्ध नगर में हैं.

बीते एक दिन में नोएडा में मिले 49 नए पॉजिटिव केस- प्रदेश सरकार

प्रदेश सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना के 49 नए मरीज़ों को पुष्टि हुई है. यहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,419 हो गई है. यहां स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 500 से ज्यादा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की हैं.

गांवों में चल रहा है सेनेटाइजेशन अभियान

कोरोना का संक्रमण गांवों तक न पहुंचे इसके लिए गांवों में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण अपने अधीन गांवों में सेनेटाइजेशन अभियान चलाए हुए है. प्राधिकरण के अधीन 96 गांव हैं. इन गांवों में सेनेटाइजेशल अभियान चलाया जा रहा है. प्राधिकरण ने गांवों को सेक्टरों में बांट दिया है. सेक्टरों के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है.

प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि संक्रमण से बचाने के लिए गांवों में सेनेटाइजेशन का अभियान चल रहा है. रोजाना यह काम होता है. इसके लिए रोस्टर बना हुआ है. इसी के अनुसार गांवों में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है. रोस्टर के हिसाब से ही गांवों को सेनेटाइज किया जा रहा है. अगर किसी गांव में कोरोना का केस निकल आता है तो उस गांव को प्राथमिकता पर ले लिया जाता है.

यह भी पढ़ें- 

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.25 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 445 मौतें और 15 हजार नए केस आए

चीन के बाद भारत ने पाकिस्तानी सेना को सिखाया सबक, जवाबी कारवाई में आधा दर्जन सैनिक घायल

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget