'क्या पी रहें हैं, इसका ध्यान रखें', न्यू ईयर को लेकर नोएडा एडमिनिस्ट्रेशन की सलाह- कर्नाटक, गोवा और हिमाचल ने भी जारी की एडवाइजरी
New Year Advisory: कई राज्यों ने न्यू ईयर को देखते हुए एडवाजरी जारी कर दी है. कर्नाटक में कोरोना के खतरे को देखते हुए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.

Delhi New Year Advisory: बिहार में हुए शराबकांड के बाद सभी राज्यों की सरकारें अलर्ट हो गई हैं. न्यू ईयर (New Year) के लिए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन (Gautam Buddha Municipal Administration) ने संदिग्ध जगहों से शराब की खरीद या सेवन के खिलाफ एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है.
जिला आबकारी अधिकारी आरबी सिंह (RB Singh) ने कहा लोगों को अनऑथराइज्ड सेलर से शराब नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि इसमें मिथाइल अल्कोहल (Methyl Alcohol) हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. ऐसी शराब के सेवन से आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है और मौत भी हो सकती है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के परिवहन और निर्माण में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.
10 लाख रुपये तक का जुर्माना
यूपी आबकारी अधिनियम 2010 के अनुसार, राज्य में अवैध शराब बनाने और बेचने में शामिल लोगों को आजीवन कारावास या मृत्युदंड और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. विभाग ने शराब के अवैध परिवहन की जांच के लिए दिल्ली-नोएडा सीमाओं पर भी टीमों को तैनात किया है. आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 60, 63 और 70 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.
हिमाचल में पार्किंग को लेकर एडवाजरी
इसके अलावा अन्य राज्यों ने भी अलग-अलग चीजों को ध्यान में रखते हुए एडवाजरी जारी की है. इसमें कोरोना को लेकर सावधानी बरतनें को भी कहा गया है. हिमाचल में पार्किंग के इंतजाम को लेकर एडवाजरी जारी की गई है. इसलिए अगर आप नए साल के जश्न में हिमाचल में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको होटल बुकिंग और पार्किंग की पहले से बुकिंग करा लेनी होगी, जिससे आप यहां पहुंचकर परेशान नहीं होंगे.
कर्नाटक में मास्क पहनना अनिवार्य
कर्नाटक सरकार ने अपनी एडवाइजरी में रेस्तरां, पब, थिएटर हॉल, स्कूल और कॉलेज जैसी बंद जगहों के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. राज्य में नए साल का जश्न रात 1 बजे तक ही चलेगा. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन हमें अभी से सावधानी बरतनी होगी.
ये भी पढ़ें:
Source: IOCL



























