नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय मूल के लेखक वीएस नायपॉल का निधन
लंदन में नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक वी एस नायपॉल का निधन शनिवार को हुआ. 85 साल के नायपॉल के निधन की खबर परिवार ने दी.

लंदन: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लेखक वी एस नायपॉल का निधन हो गया. 85 साल के नायपॉल के निधन की खबर परिवार ने शनिवार को दी. नायपॉल की पत्नी नादिरा नायपॉल ने एक बयान में कहा, ‘उन्होंने अपनी अंतिम सांस अपने प्रियजनों के बीच ली. उनका जीवन अद्भुत रचनात्मकताओं और प्रयासों से भरा था.’ उन्होंने मुखर लेखक की सभी उपलब्धियों को महान बताया.
पढ़ें: केरल मे बाढ़ बारिश से अबतक 37 की मौत, आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह लेंगे जायजा
विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल का जन्म पोर्ट त्रिनिदाद के ऑफ स्पेन में हुआ था. उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की थी. नायपॉल की शुरुआती रचनाएं वेस्ट इंडीज पर केंद्रित रहीं लेकिन बाद में उन्होंने विश्वव्यापी मुद्दे भी उठाए, जिनमें से अधिकतर औपनिवेशिक काल की समाप्ति के बाद के बदलाव से जुड़े थे.
पढ़ें: मुजफ्फरपुर कांड: जेल में आरोपी ब्रजेश ठाकुर से 40 फोन नंबरों की लिस्ट मिली, सभी की हो रही जांच
साल 2001 में उन्हें साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया. नायपॉल ने अपने जीवन में 30 से ज्यादा किताबें लिखीं. साल 1971 में उनकी किताब ‘इन ए फ्री स्टेट’ के लिए उन्हें ‘बुकर प्राइज’ दिया गया था. नायपॉल ने पहली शादी पेट्रीसिया एन हेल से वर्ष 1955 में की थी लेकिन वर्ष 1996 में पेट्रीसिया का निधन हो गया और उसी साल नायपॉल ने पाकिस्तानी पत्रकार नादिरा अल्वी से विवाह कर लिया था.
Source: IOCL
























