एक्सप्लोरर

डोकलाम विवाद: बौखलाया चीन अब दे रहा धमकी लेकिन भूल गया ये बात!

डोकलाम में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी चीन से बर्दाश्त नहीं हो रही है, क्योंकि भारतीय सेना ने उसे डोकलाम को हड़पने की उसकी साजिशों पर पानी फेर दिया है. चीन की धमकियां इसी बौकलाहट का नतीजा हैं.

नई दिल्ली: डोकलाम विवाद पर पहली बार चीनी सेना से सीधी धमकी दी है. डोकलाम पर भारत के भूटान के साथ खड़े रहने से चीन बुरी तरह बौखला गया है. इसीलिए चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने भारत को धमकाते हुए चीनी सेना के 90 सालों के इतिहास को याद दिलाया.

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा, ''मैं भारत को याद दिलाना चाहता हूं कि वो किसी तरह के भ्रम में न रहे, चीन की सेना का 90 साल का इतिहास हमारी क्षमता को साबित करती है, देश की रक्षा करने को लेकर हमारे विश्वास को कोई भी डिगा नहीं सकता. पहाड़ को हिलाना मुमकिन है लेकिन चीन की सेना को हिला पाना मुश्किल है.''

डोकलाम में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी चीन से बर्दाश्त नहीं हो रही है, क्योंकि भारतीय सेना ने उसे डोकलाम को हड़पने की उसकी साजिशों पर पानी फेर दिया है. चीन की धमकियां इसी बौकलाहट का नतीजा हैं.

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा, ''अपनी संप्रभुता की रक्षा करने का हमारा संकल्प कभी नहीं डिगने वाला है, हम हर कीमत पर अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के हितों की रक्षा करेंगे, इलाके में हालात को देखते हुए चीन की सेना ने कदम उठाए हैं, हम हालात को देखते हुए सेना की तैनाती बढ़ाएंगे.''

चीनी प्रवक्ता के बयान से साफ है कि चीन हड़बड़ाया हुआ है. चीन को उम्मीद नहीं थी कि भारत, भूटान की मदद के लिए उससे भिड़ जाएगा. चीन को इसलिए भी उम्मीद नहीं थी क्योंकि भले ही भारत के साथ उसका सीमा विवाद पुराना हो लेकिन संबंध वैसे नहीं हैं जैसे भारत और पाकिस्तान के आपस में हैं.

क्या भारत का चीन से युद्ध हो सकता है ? 1962 भारत और चीन युद्ध लड़ चुके हैं, हालांकि इसके बाद दोनों देशों के बीच कभी हथियार नहीं चले. सैनिकों के एक-दूसरे के इलाके में घुसपैठ की घटनाएं जरूर हुई हैं.

क्षा मामलों के जानकार (रिटा.) कर्नल श्यौदान सिंह के मुताबिक, ''चीन भूल गया है कि ये 62 का भारत नहीं है, ये 2017 का भारत है, और हम लोग चीन से ज्यादा तैयार हैं, पूरे उपकरण, पूरे हथियार, जवान तैयार हैं, हम लोग चीन से कम नहीं है, हम लोग चीन से बेहतर हैं.''

ताकत: भारत बनाम चीन ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक भारत दुनिया का चौथा और चीन दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश है. भारत का रक्षा बजट जहां 3 लाख 60 हजार करोड़ है वहीं चीन का अपनी सेनाओं पर 10 लाख 365 हजार करोड़ रूपए खर्च करता है.

भारत के पास करीब 13 लाख 62 हजार तो चीन के पास करीब 22 लाख 60 हजार सैनिक हैं. भारत के पास करीब 4426 टैंक हैं तो चीन के पास 6457 टैंक हैं.

भारत के पास करीब 7700 बड़ी तोपें हैं, जबकि चीन के पास बड़ी तोपों की संख्या करीब 8000 है. दोनों देशों के एयरफोर्स की बात करें भारत के पास 2012 विमान हैं तो चीन के पास मौजूद विमानों की संख्या करीब 2955 है. नेवी की बात की जाए तो भारत के पास कुल लड़ाकू जहाज़ 72 हैं जबकि चीन के पास 221 हैं.

भारत एयरक्राफ्ट करियर के मामले में चीन पर बीस है, भारत के पास विमानवाहक जहाजों की संख्या तीन है जबकि चीन के पास एक ही है, और जंग के हालातों में एयरक्राफ्ट करियर बेहद निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: कर्नाटक में भाजपा की जीत, धारवाड़ पश्चिम स्नातक सीट पर एसवी संकनूर ने जीतें; जानें पल-पल का अपडेट
Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget