एक्सप्लोरर

क्या मुंबई में लगने वाला है लॉकडाउन? बढ़ते कोरोना संकट पर BMC ने कही ये बात

बीएमसी ने मुंबई में कोरोना संकट के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है. कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीएमसी सख्त कार्रवाई कर रही है. पब्स-क्लब्स में भी बीएमसी लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही है.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. महामारी के बढ़ते खतरे के चलते बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) कोरोना नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. ऐसे में हर किसी के मन में है कि क्या बीएमसी लोकल लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है? इस पर बीएमसी ने कहा है कि फिलहाल मुंबई में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है.

अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा, 'मुंबई में लॉकडाउन विकल्प नहीं है. लेकिन सबसे खराब तैयारी हमारी ही है. मैंने सभी अस्पतालों में वेंटिलेटर, पैरा-मॉनीटर, हाउसकीपिंग स्टाफ, दवाओं की आपूर्ति, ऑक्सीजन, अग्नि उपकरण और सुरक्षा का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है. ताकि जब मरीज बढ़ें तो वे उन्हें भर्ती करने के लिए तैयार रहें."

उन्होंने बताया, 'मुंबई के प्राइवेट अस्पतालों में 2523 बेड हैं और वर्तमान में केवल 779 बेड पर कोविड-19 के मरीज हैं. हम पहले निजी अस्पतालों को कोरोना के बेड की संख्या कम करने की अनुमति देने की योजना बना रहे थे, लेकिन मामलों के बढ़ने के कारण अभी फिलहाल ऐसा नहीं करेंगे.' हर निजी अस्पताल में 80 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए सरकारी दरों पर आरक्षित हैं, जबकि बाकी 20 फीसदी अस्पताल की दरों के अनुसार हैं.

कोरोना के खिलाफ मुहिम बीएमसी ने कोरोना के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है. सभी जगहों पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीएमसी कार्रवाई कर रही है. पिछले तीन दिनों में 1305 इमारतों/ मंजिलों को सील कर दिया, जहां कोरोना के नए मामले पाए गए हैं. बिना मास्क के रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 300 मार्शल नियुक्त किए हैं. इसके अलावा पब्स-क्लब्स में भी बीएमसी लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही है.

महाराष्ट्र में तीन महीने बाद कोविड-19 के 6000 नए मामले महाराष्ट्र में तीन महीने बाद पहली बार शुक्रवार को कोविड-19 के 6,000 नए मामले आए जिससे महामारी की स्थिति बिगड़ने का संकेत मिलता है. राज्य में संक्रमण के 6112 नए मामलों में अधिकतर अकोला, पुणे और मुंबई खंड से आए हैं. इससे पहले राज्य में 30 अक्टूबर को एक दिन में 6,000 से ज्यादा मामले आए थे और उसके बाद मामलों की संख्या घटने लगी थी.

संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 20,87,632 हो गयी जबकि 44 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 51,713 हो गयी. इन 44 मौतों में 19 लोगों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई, 10 की मौत पिछले सप्ताह हुई जबकि 15 की मौत उससे पहले हुई थी. मुंबई शहर और आसपास के इलाकों से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आ रहे थे. लेकिन, 12 फरवरी के बाद से अकोला, अमरावती में संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई है. वहीं, मुंबई में दिसंबर के बाद से कोविड-19 के सबसे ज्यादा 823 मामले आए हैं. यहां संक्रमितों की संख्या 3,17,310 हो गयी जबकि पांच और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 11,435 हो गयी.

ये भी पढ़ें- भारत-चीन के बीच 16 घंटे चली दसवें दौर की बातचीत, डिसइंगेजमेंट के तहत दूसरे इलाकों से सेनाएं हटाने पर जोर बंगाल में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर बम से हमला! दिलीप घोष ने TMC पर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget