एक्सप्लोरर

जगदीप धनखड़ के खिलाफ आएगा अविश्वास प्रस्ताव, सभापति ने बुलाई फ्लोर लीडर्स की बैठक

No-confidence motion against Jagdeep Dhankhar: कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है.

No-confidence motion against Jagdeep Dhankhar: कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है. जानकारी के अनुसार, 'इंडिया' ब्लॉक के नेताओं ने राज्यसभा के सभापति के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाने का फैसला किया है.

अब तक इस पर 70 सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं. इसी बीच सभापति जगदीप धनखड़ फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई है. 'इंडिया' ब्लॉक की सभी पार्टियों ने इस अविश्वास प्रस्ताव पर सहमति जताई है.

लगाया था पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप

राज्यसभा में सोमवार (9 दिसंबर) को नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस के कई सदस्यों ने सभापति जगदीप धनखड़ पर कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था. सुबह, उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक कामकाज निपटाने के बाद बताया कि सूचीबद्ध कामकाज निलंबित कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए उन्हें नियम 267 के तहत कुल 11 नोटिस मिले हैं. उन्होंने सभी नोटिस खारिज कर दिए.

कांग्रेस ने जताई थी आपत्ति 

नोटिस खारिज किए जाने के बावजूद सभापति द्वारा सत्ता पक्ष के सदस्यों के नाम पुकारे जाने और उन्हें बोलने का अवसर देने पर कांग्रेस के जयराम रमेश ने कड़ी आपत्ति जताई.उन्होंने कहा कि जब सभापति ने नियम 267 के तहत नोटिस खारिज कर दिए हैं तो उसमें उल्लिखित मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा, "बहुत गलत हो रहा है. आप सभापति हैं. आप सदन के रक्षक हैं. कृपया आप पक्षकार मत बनिए." 

हंगामे के दौरान ही नेता प्रतिपक्ष खरगे ने कहा, "बहुत देर से मैंने अपना हाथ उठाया हुआ था. जब सदन के नेता ने कुछ बात कही और मैं उससे सहमत नहीं था. इसलिए मैंने ऊंगली उठाकर आपका ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की. लेकिन आपने मुझे मौका नहीं दिया. आपने मंत्री को बुला लिया. यह अच्छा नहीं है."

सभापति जगदीप धनखड़ ने जवाब में कही थी ये बात

इन आरोपों के बीच सभापति ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष को उनके ऊपर आरोप लगाने की बजाय अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने कहा, "आप हर बार कहते हैं कि मैं मंत्री का पक्ष लेता हूं. नेता सदन का पक्ष लेता हूं. यह आपके श्रीमुख से शोभा नहीं देता. आप मुद्दे पर बोलिए. मुझे आरोपित क्यों कर रहे हैं." इस पर खरगे ने कहा, "सदन को नहीं चलाना अगर तय करके आए हैं तो आप लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर; अपने देश को ये क्या कह डाला?
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत

वीडियोज

Mahashivratri पर Sadhguru के आश्रम में क्यों मीलों की दूरी तय कर आते हैं लोग?
India vs Pakistan Match: फ्रंटफुट पर हिंदुस्तान..बैकफुट पर पाकिस्तान | Shoaib Akhtar | Mohammad Kaif
India Vs Pakistan Match: मुकाबले की घड़ी आई...टीम इंडिया का जोश हाई | t20 World Cup
Sadhguru के आश्रम में महाशिवरात्रि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले की झलक | Isha Foundation
Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर; अपने देश को ये क्या कह डाला?
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? पढ़ें 16 फरवरी 2026 का राशिफल
Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? पढ़ें 16 फरवरी 2026 का राशिफल
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget