एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी की तरफ इशारा कर पीएम मोदी का अधीर रंजन चौधरी पर तंज, 'क्यों दरकिनार किया जा रहा है, हो सकता है कि...'

No Confidence Motion Debate: अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देने के दौरान पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना का जिक्र करते हुए अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधा.

No Confidence Motion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (10 अगस्त) को विपक्ष के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए अधीर रंजन चौधरी पर पलटवार किया. 

पीएम मोदी ने कहा, "विपक्ष के सबसे बड़े नेता को वक्ताओं की सूची में जगह नहीं दी गई. अमित शाह की उदारता है कि उन्होंने अधीर रंजन चौधरी को समय देने का वादा किया. मुझे नहीं पता कि अधीर रंजन चौधरी को दरकिनार करने के लिए कांग्रेस की क्या मजबूरी थी, शायद कोलकाता से फोन किया गया था."

अधीर रंजन चौधरी पर पीएम मोदी का तंज 

पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी पर भी तंज किया. उन्होंने कहा, "अमित शाह ने समय दिलाया लेकिन वो (अधीर रंजन चौधरी) गुड़ का गोबर करने में माहिर हैं. इस बार अधीर बाबू का ये हाल हो गया कि उनकी पार्टी ने उनको बोलने का मौका नहीं दिया. अधीर बाबू के प्रति पूरी संवेदना है."

पीएम मोदी ने कहा, "इस अविश्वास प्रस्ताव में कुछ ऐसी चीजें भी नजर आईं जो पहले कभी नहीं देखा. सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता का नाम बोलने की सूची में नाम ही नहीं था. 1999 में वाजपेयी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया. शरद पवार ने उसका नेतृत्व किया. 2003 में सोनिया गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव रखा. 2018 में मल्लिकार्जुन खरगे ने विषय को आगे बढ़ाया. इस बार अधीर रंजन का क्या हाल हो गया."

PM मोदी को लेकर क्या बोले थे अधीर रंजन चौधरी

दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, "अविश्वास प्रस्ताव की ताकत आज प्रधानमंत्री को संसद में ले आई है. हममें से कोई भी इस अविश्वास प्रस्ताव के बारे में नहीं सोच रहा था. हम तो यही मांग कर रहे थे कि पीएम मोदी संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बोलें. हम किसी बीजेपी सदस्य के संसद में आने की मांग नहीं कर रहे थे, हम सिर्फ अपने प्रधानमंत्री के आने की मांग कर रहे थे." 

ये भी पढ़ें:

'विपक्ष नो-बॉल पर नो बॉल कर रहा है और इधर से सेंचुरी हो रही है, मैंने 2018 में ही कहा था...', पीएम मोदी का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget