एक्सप्लोरर

क्या बीजेपी-कांग्रेस से अलग राजनीतिक मोर्चे की है तैयारी? बादल, चौटाला और चंद्रबाबू के साथ नीतीश भी कर सकते हैं मंच साझा

रैली के आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अगर रैली आयोजित होती है तो इससे सियासी अटकलों का बाजार गर्म होना तय है.

नई दिल्ली: नीतीश कुमार ने पिछले कुछ महीनों में पेगासस जासूसी, जनसंख्या नियंत्रण क़ानून और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर अपने सहयोगी बीजेपी से अलग बात की है. दो दिनों पहले ही जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्हें पीएम पद के लिए उपयुक्त क़रार दिया गया. क्या बीजेपी और कांग्रेस से अलग भी कोई राजनीतिक मोर्चा बनाने की तैयारी हो रही है ?

ये सवाल खड़ा हो रहा है सितम्बर में होने वाली एक सम्भावित राजनीतिक रैली से. देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के संस्थापक चौधरी देवी लाल की 107वीं जयंती के अवसर पर एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है. 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई जाती है और सूत्रों के मुताबिक़ उस दिन हरियाणा के जींद शहर में एक रैली आयोजित किए जाने की योजना बनाई जा रही है. 

सबसे बड़ी उत्सुकता इस बात की है कि आख़िर इस रैली में किन किन नेताओं के शामिल होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक़ अभी तक जिन नेताओं ने इस रैली में आने को लेकर अपनी सहमति जता दी है उनमें चौधरी देवीलाल के पुत्र और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और टीडीपी अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शामिल हैं. 

पिछले महीने दिल्ली में हुई जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने आए नीतीश कुमार ने पार्टी के प्रधान महासचिव के सी त्यागी के साथ ओम प्रकाश चौटाला से मुलाक़ात की थी. 

दिलचस्प बात ये है कि अबतक जिन नेताओं के रैली में आने की पुष्टि हो चुकी है उनमें से सुखबीर बादल को छोड़कर सभी जनता दल से ही निकली हुई पार्टियों के नेता हैं. रैली के आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अगर रैली आयोजित होती है तो इससे सियासी अटकलों का बाजार गर्म होना तय है. बिहार में एनडीए के भीतर बीजेपी और जेडीयू के बीच जो शाह मात का खेल चल रहा है उसके बीच इस सम्भावित रैली से और सवाल खड़े होना भी तय है. 

Delhi Rain: दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के बाद मिंटो ब्रिज, ITO और मुनिरका में भरा पानी, सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget