एक्सप्लोरर

Opposition PM Candidate: क्या नीतीश कुमार बनेंगे विपक्ष के पीएम उम्मीदवार? तेलंगाना के CM KCR ने दिया यह जवाब

Nitish Kumar: 2024 के लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे करीब आ रहे हैं, बीजेपी अपना पीएम उम्मीदवार घोषित कर चुकी है लेकिन विपक्ष के पीएम कैंडिडेट को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है.

PM Candidate Politics: बीजेपी स्पष्ट कर चुकी है कि 2024 में एनडीए (NDA) के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ही होंगे लेकिन विपक्षी दलों में इस पद के कैंडिडेट को लेकर अभी आम सहमति नहीं बन पाई है. बिहार (Bihar) में बीजेपी से अलग हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का नाम बार-बार विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के तौर उछल रहा है.

नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम उम्मीदवार होंगे या नहीं, इस बारे में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekar Rao) ने अपना रुख फिलहाल स्पष्ट कर दिया है. दरअसल, केसीआर (KCR) हाल में बिहार दौरे पर आए थे और नीतीश कुमार समेत महागठबंधन (Mahagathbandhan) के नेताओं के साथ उन्होंने मुलाकात की थी, साथ ही पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए थे. 

पत्रकारों ने जब केसीआर से पूछा कि क्या नीतीश कुमार 2024 के लिए विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे? इस पर केसीआर ने सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन इतना कहा कि विपक्षी दल पहले मुलाकात करेंगे और फिर इस बारे में फैसला लेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब केसीआर पत्रकारों का जवाब दे रहे थे तो नीतीश कुमार ने उनसे कहा कि वह ऐसे सवालों को नजरअंदाज करें. नीतीश कुमार वहां से जाने लगे तो केसीआर बोले, ''आप बैठिये.'' वहीं, नीतीश कुमार बोले, ''आप चलिए न.'' 

बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

इस घटनाक्रम को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि केसीआर का अपमान हुआ है. उन्होंने ट्वीट किया, जिसमें लिखा, ''क्या केसीआर ने इस तरह से अपमानित होने के पटना की यात्रा की? नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें अपनी बात पूरी करने का बुनियादी मौका भी नहीं दिया. नीतीश ने केसीआर की उन दलीलों को खारिज कर दिया कि उन्हें बात खत्म करने दी जाए लेकिन फिर वो नीतीश कुमार हैं, स्वाभिमानी.''

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केसीआर नीतीश को पीएम उम्मीदवार के तौर पर नहीं देख रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा, ''केसीआर ने नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार भी नहीं किया और सीधे तौर पर इनकार कर दिया. नीतीश कुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रेस वार्ता से निकलने की कोशिश की, हालांकि, केसीआर ने उन्हें कई बार बैठाने की कोशिश की.''

बीजेपी नेताओं ने नीतीश कुमार और केसीआर पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी सीएम की सीट पक्की नहीं है वे पीएम बनने के ख्वाब देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि केसीआर तेलंगाना के आने वाले चुनाव के लिए ध्यान लगाएं.

पीएम मोदी ने कोच्चि से साधा निशाना

कल केरल के कोच्चि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 की तैयारियों को लेकर विपक्ष के लामबंद होने की कोशिश पर प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टचारियों को बचाने के लिए अपोजिशन एकजुट हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा, ''तेज विकास और युवाओं की आकांक्षाओं की राह में सबसे बड़ा रोड़ा भ्रष्टाचार का है. मैंने 15 अगस्त को कहा था कि भ्रष्टारचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है, लेकिन हम यह भी देख रहे हैं कि जैसे-जैसे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन हो रहा है तो देश की राजनीति में नया पोलराइजेशन भी शुरू हो गया है. भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल खुलकर सामने आ गए हैं. संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं. देश और केरल के लोगों को इनसे लगातार सतर्क रहना है.''

ये भी पढ़ें

बढ़ती आबादी के चलते बुनियादी सुविधाएं नहीं, जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग वाली याचिका पर SC का नोटिस

Exclusive: ‘सुधीर सांगवान को पता है सोनाली फोगाट की मर्डर मिस्ट्री, पुलिस करे कड़ाई से पूछताछ’, भाई का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
Embed widget