एक्सप्लोरर

NDA को नीतीश कुमार ने दिया बड़ा झटका! इस राज्य में सरकार से वापस लिया समर्थन

JDU Withdraw Support From Manipur Govt: मणिपुर में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू साल 2022 से बीजेपी का समर्थन करती आ रही है. हालांकि, अब जेडीयू की प्रादेशिक इकाई ने ये फैसला वापस ले लिया है.

JD(U) Withdraws Support In Manipur: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार (22, जनवरी 2025) को मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया. मणिपुर में सीएम एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. जेडीयू ने पत्र जारी कर औपचारिक रूप से मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है.

जेडीयू का 2022 से भाजपा के साथ गठबंधन था, लेकिन अब उसने सत्तारूढ़ सरकार से दूरी बना ली है. 2022 में जेडीयू के छह में से पांच विधायकों ने भाजपा का समर्थन किया था, जिससे भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई थी.अब जेडीयू ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए राज्यपाल को औपचारिक पत्र सौंपा है.

सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं
जेडीयू के समर्थन वापस लेने के बावजूद, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं होगा. राज्य विधानसभा में भाजपा का बहुमत इतना मजबूत है कि यह किसी भी राजनीतिक व्यवधान के बिना सत्ता में बनी रह सकती है.जेडीयू का समर्थन वापसी मणिपुर की राजनीति में बदलाव का संकेत है. हालांकि, भाजपा सरकार के कार्यों और निर्णयों पर इसका प्रभाव फिलहाल दिखाई नहीं देगा. 

2013 में बिहार में गठबंधन का टूटना
बता दें कि पहली बार 2013 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बाद, जदयू ने भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ दिया था. नीतीश कुमार ने इस निर्णय को सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई बताया था. इसके बाद जदयू ने बिहार में अलग राह अपनाई और राजद के साथ महागठबंधन बनाया था. फिर 2017 में नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन तोड़ते हुए फिर से भाजपा के साथ हाथ मिलाया, इसे बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना गया. भाजपा और जदयू ने मिलकर सरकार बनाई और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने.

2022 में गठबंधन का फिर से अंत
हालांकि, अगस्त 2022 में जदयू ने एक बार फिर भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया. नीतीश कुमार ने इसे भाजपा की "साजिश और दबाव की राजनीति" बताया. इसके बाद जदयू ने आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई. बिहार की राजनीति में भाजपा और जदयू का गठबंधन कई बार बना और टूटा. हालांकि अभी बिहार में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और जदयू (जनता दल यूनाइटेड) का गठबंधन वाली सरकार चल रही है.

यह भी पढ़ें:- 'तौहीन-ए-मजहब में फंसाने की कोशिश', अगर लग जाता ये केस तो हो जाती फांसी? क्या कहते हैं पाक यूट्यूबर सोहेब चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget