एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने किसानों के लिए 518 करोड़ की मदद का एलान किया, बरसात और ओला से फसल को हुआ है भारी नुकसान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक में ही प्रभावित किसानों को फसल नुकसान के भुगतान के लिये 518.42 करोड़ रूपये की स्वीकृति दे दी.बैठक में 2020 के मार्च महीने में अब तक हुई असामयिक बारिश/ओलावृष्टि से फसल क्षति के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई.

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेमौसम बरसात और ओला गिरने की वजह से हुए फसल के नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज का एलान किया है. असामयिक बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर मदद के लिए 518.42 करोड़ रूपये दिए गए. मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों के खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास 1 अणे मार्ग में इस महीने असामयिक बारिश/ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के संबंध में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में 2020 के मार्च महीने में अब तक हुई असामयिक बारिश/ओलावृष्टि से फसल क्षति के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई.

कृषि विभाग के अनुसार मार्च में 3,84,016.71 हेक्टेयर क्षेत्र में 33 फीसद से अधिक फसल का नुकसान हुआ. आपदा राहत मापदण्ड के अनुरूप 33 फीसदी से अधिक नुकसान होने पर 13,500 (तेरह हजार पांच सौ रूपये) प्रति हेक्टेयर की दर से कृषि इनपुट देने का प्रावधान है.

मुख्यमंत्री ने बैठक में ही प्रभावित किसानों को फसल नुकसान के भुगतान के लिये 518.42 करोड़ रूपये की स्वीकृति दे दी. साथ ही मुख्यमंत्री ने कृषि सचिव को कहा कि स्वीकृत राशि बिना देर किए प्रभावित किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाए.

दूसरी तरफ जीएसटी के विवादित मामलों की एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तारीख को तीन महीने आगे बढाया गया. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति में लॉकडाउन के कारण जीएसटी पूर्व के बकाए कर के विवादित मामलों के निपटारे के लिए लाई गई ‘एकमुश्त समाधान योजना’ की अवधि तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दी गई है.

15 जनवरी से शुरू हुई इस योजना के अन्तर्गत टैक्स भरने वालों को विवादित कर राशि का 35 और ब्याज व दंड का मात्र 10 प्रतिशत जमा करना था. आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तय की गई थी.

इस योजना के अन्तर्गत अभी तक 23,965 करदाताओं ने आवेदन दिया था, जिसमें 604.84 करोड़ की विवादित, जिसमें 155.06 करोड़ सेटलमेंट की राशि भी शामिल है. आवेदनों में से अभी तक कुल 6080 मामले निपटा लिए गए हैं, जिससे 20 करोड़ की राशि जमा हुई है. बकाए कर की राशि में से 59.66 करोड़ पहले ही मिल चुकी है. 75 करोड़ की बकाया राशि को वसूल किया जाना बाकी है. 1 जुलाई 2017 से जब जीएसटी लागू की गई तो, उसके पूर्व के वैट, इंट्री टैक्स, लक्जरी टैक्स और एंटरटेनमेंट टैक्स आदि करीब आधे दर्जन अधिनियमों को उसी में शामिल कर दिया गया. मगर वैट के दौर के बकाए करों के विवाद का निपटारा नहीं हो सका. उसी के लिए एकमुश्त समाधान योजना लाई गई है.

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में किराना, फल, सब्जियां, दवा और जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी, ATM भी चालू रहेंगे 21 दिन और 21 साल का आपस में क्या है ‘कोरोना’ कनेक्शन, प्रधानमंत्री मोदी की आज की 10 बड़ी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget