एक्सप्लोरर

Electric Highway: नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक हाईवे के निर्माण को लेकर बताई सरकार की योजना, मिलेगी ये सुविधा

Nitin Gadkari News: गडकरी ने कहा कि हम 26 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे हैं. पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान के साथ परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी मिलेगी और इससे रसद लागत में कमी आएगी.

Nitin Gadkari On Electric Highway: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सोमवार को कहा कि सरकार सौर ऊर्जा (Solar Energy) से चलने वाले इलेक्ट्रिक हाईवे (Electric Highway) विकसित करने पर काम कर रही है, जिससे हैवी ड्यूटी ट्रकों और बसों को चार्ज करने में आसानी होगी.

नितिन गडकरी ने इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) के एक कार्यक्रम में दोहराया कि सरकार बिजली पर भारत की पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Public Transport System) को विकसित करना चाहती है. उन्होंने कहा कि, "सरकार विद्युत गतिशीलता के लिए सौर और पवन ऊर्जा आधारित चार्जिंग तंत्र को दृढ़ता से प्रोत्साहित कर रही है." 

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि हम इलेक्ट्रिक हाईवे विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं, जो सौर ऊर्जा से संचालित होंगे और इससे हैवी ड्यूटी ट्रकों और बसों को चार्ज करने में सुविधा होगी. एक इलेक्ट्रिक हाईवे यात्रा करने वाले वाहनों को बिजली की आपूर्ति प्रदान करता है, जिसमें ओवरहेड पावर लाइन भी शामिल है. गडकरी ने कहा कि सरकार टोल प्लाजा को सौर ऊर्जा से संचालित करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है. 

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण

नितिन गडकरी ने कहा कि हम 26 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे हैं. पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान के शुभारंभ के साथ परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी मिलेगी और इससे रसद लागत में कमी आएगी. उन्होंने अमेरिकी निवेशकों को भारत के रसद, रोपवे और केबल कार क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया. 

ट्री बैंक नीति बनाने की तैयारी

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) के किनारे लगभग 3 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे और सरकार राजमार्गों के निर्माण और विस्तार के दौरान वृक्षारोपण प्रथाओं को अपना रही है. गडकरी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में 27,000 पेड़ सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किए हैं.

गडकरी के अनुसार, सरकार पेड़ काटने और वृक्षारोपण के लिए 'ट्री बैंक' नामक एक नई नीति तैयार कर रही है. नीति के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) जैसे प्राधिकरणों को परियोजना विकास के दौरान पेड़ लगाने के लिए एक वृक्ष बैंक खाता बनाए रखना होगा.

इसे भी पढ़ेंः-

Gyanvapi Masjid Verdict: ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष के हक में आया फैसला, कोर्ट ने कहा- सुनने लायक है केस

RSS की जलती हुई ड्रेस शेयर करने पर बवाल, कांग्रेस पर भड़की BJP, कहा- ये ‘भारत जोड़ो’ नहीं आग लगाओ यात्रा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget