एक्सप्लोरर

नितिन गडकरी बोले- वैकल्पिक इंधन से चलने वाले वाहन बनाएं, सरकार करेगी मदद

कच्चे तेल के आयात को देश के सामने ‘बड़ी आर्थिक चुनौती’ बताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वाहन कंपनियां वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहनों के विनिर्माण (मैनुफैक्चरिंग) पर ध्यान लगाएं.

नई दिल्ली: कच्चे तेल के आयात को देश के सामने ‘बड़ी आर्थिक चुनौती’ बताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि वाहन कंपनियां वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहनों के विनिर्माण (मैनुफैक्चरिंग) पर ध्यान लगाएं. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इसमें उनकी मदद सुनिश्चित करेगी.

गडकरी ने जैव-ईंधन की मांग को पूरा करने के लिए कृषि उपज के विविधीकरण की जरूरत पर भी बल दिया. वह यहां ‘न्यूजेन मोबिलिटी समिट-2019’ को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा,"मैं आपको सरकार की ओर से भरोसा दिलाता हूं कि हम सब वाहन क्षेत्र के समर्थक हैं. आप सब भविष्य की नीतियों को लेकर बहुत आशंकित हैं लेकिन सरकार नए विकास (वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहन) के प्रोत्साहन और सहयोग में बहुत रुचि रखती है. आप पुराने विनिर्माण के साथ आगे बढ़ें लेकिन इसके साथ ही वैकल्पिक ईंधन को भी प्रोत्साहित करें."

अब बाजार में मिल रहा है गोबर से बना साबुन और बांस की बोतलें, इतनी है कीमत

उन्होंने कहा कि सरकार कच्चे तेल के आयात, प्रदूषण और लागत प्रभावी विकल्प अपनाने की नीति को लेकर चल रही है. प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडलीय सचिव और प्रधान सलाहकार को विशेष निर्देश दिया है कि वह कोयला गैसीकरण और उससे मेथनॉल बनाने की दिशा में काम करे.

गडकरी ने कहा,"हमारी अर्थव्यवस्था की दिक्कत यह है कि हमारा आयात हमारी पूंजी लागत का 20 प्रतिशत है. यह देश के सामने एक बड़ी आर्थिक चुनौती है. यह वह समय है जब हमें किसी समाधान को खोजना होगा."

उन्होंने कहा कि वाहन क्षेत्र उन क्षेत्रों में से है जो सरकार को अच्छा राजस्व देने के साथ ही अधिकतम मात्रा में रोजगार सृजित करता है. उन्होंने वादा किया कि वाहन क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण कर लिया जाएगा. सरकार की मंशा उनके लिए बाधाएं खड़ी करने की नहीं है.

BLOG: क्या महाराष्ट्र की राजनीति में हाशिए पर हैं नितिन गडकरी?

कच्चे तेल का इंपोर्ट घटने से 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में होगी मदद-नितिन गडकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget