एक्सप्लोरर

'जिस दिन पद जाता है सब कुछ खत्म हो जाता है', बोले केंद्रीय नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर में कार्य़कर्ताओं से कहा कि चुनाव लोकतंत्र का तकाजा है और हमें हमेशा एक विचार रखकर ही काम करना चाहिए.

Nitin Gadkari: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्वर्गीय भगवतीधर वाजपेयी के जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार (7 नवंबर) को संगठन से जुड़े दिनों को याद कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कई बाते कहीं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि जब पद जाता है तो सब कुछ खत्म हो जाता है. 

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का एक बहुत छोटा कार्यकर्ता हूं. गडकरी ने अपने विद्यार्थी दिनों को याद करते हुए कहा, "मैं जब कार्यकर्ता था तो रात में बिजली विभाग के कर्मियों से दोस्ती करके रात में पोस्टर चिपकाया करता था और बाद में स्टूडेंट लीडर बना."

'देश में विचार शून्यता कि स्थिति'
नितिन गडकरी ने कहा कि आज हमारे देश में विचार शून्यता के हालत हैं. उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी ने ज्यादा संघर्ष नहीं किया लेकिन हमारे पूर्वजों ने हमसे ज्यादा संघर्ष किया. उन्होंने उस समय संघर्ष किया जब न कोई मान था, न कोई सम्मान था और वो डिपॉजिट जब्त होने के बाद भी काम करते थे. 

'कार्यकर्ता कभी पूर्व कार्यकर्ता नहीं बनता'
मैं अक्सर एक बात याद रखता हूं और सभी बडे़ और ऊंचे पद पर बैठे नेताओं को ये बात याद रखनी चाहिए. मुख्यमंत्री कभी पूर्व मुख्यमंत्री बन जाता है. सांसद कभी पूर्व सांसद बन जाता है. विधायक कभी पूर्व विधायक बन जाता है. नगरसेवक कभी पूर्व नगरसेवक बन जाता है पर कार्यकर्ता कभी पूर्व कार्यकर्ता नहीं बनता है. 

'व्यक्तिवादी पार्टी नहीं है बीजेपी'
नितिन गडकरी ने कहा कि हम कोई व्यक्तिवादी विचार नहीं है, हम व्यक्तिगत पार्टी नहीं है. हमें कभी भी अटल जी की विचारधारा को कभी नहीं भूलना चाहिए.  उन्होंने कहा कि हमें आज जो सत्ता मिली है वह लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान के कारण मिली है. नितिन गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र के सभी स्तंभो को मजबूत होना चाहिए. आज मैं जेड प्लस कैटेगरी में हूं लेकिन जिस दिन पद जाता है उस दिन सबकुछ खत्म हो जाता है.

'चारखंभो पर चलता है लोकतंत्र'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का तकाजा है. एक विचार रख कर काम करना चाहिए. लोकतंत्र चार खंभो पर चलता है और हमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की विचारधारा को नहीं भूलना चाहिए. 

पीएम मोदी बोले, 'विभाजन के शिकार हिन्दू-सिख को हमने CAA लाकर नागरिकता देने का प्रयास किया' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल संधि: पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
सिंधु जल संधि: पाकिस्तान के हाथ काट देने वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, MEA बोला- सीमा पार आतंकवाद...
वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील
वैश्विक शांति के लिए एक मंच पर आए दलाई लामा और मैत्रेय दादाश्रीजी, ISCTH की युद्ध रोकने की अपील
Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को जारी होगा नोटिस
Instagram पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार सख्त, Meta को जारी होगा नोटिस
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?

वीडियोज

Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget