एक्सप्लोरर

नितिन गडकरी की तबीयत फिर बिगड़ी, चक्कर आने पर राष्ट्रगान के बीच बैठना पड़ा

कार्यक्रम की वीडियो फुटेज के मुताबिक राष्ट्रगान के दौरान गडकरी खड़े थे और इस दौरान वह अपनी बायीं तरफ झुके और फिर उनके पीछे खड़े सुरक्षाकर्मी ने उन्हें सहारा दिया जिसके बाद वह बैठ गए.

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को गुरुवार को चक्कर महसूस होने पर राष्ट्रगान के बीच में ही बैठना पड़ा. मंत्री के एक सहायक ने यह जानकारी दी. सहायक ने कहा कि डॉक्टरों ने “चक्कर” की वजह मंत्री द्वारा बुधवार को गले के संक्रमण के लिये ली गई एंटीबायोटिक को बताया. उन्होंने कहा कि पुन्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान गडकरी (62) को चक्कर महसूस हुआ. कार्यक्रम में गडकरी विशिष्ट अतिथि थे.

कार्यक्रम की वीडियो फुटेज के मुताबिक राष्ट्रगान के दौरान गडकरी खड़े थे और इस दौरान वह अपनी बायीं तरफ झुके और फिर उनके पीछे खड़े सुरक्षाकर्मी ने उन्हें सहारा दिया जिसके बाद वह बैठ गए.

गडकरी के सहायक ने बताया कि मंत्री को 'बेचैनी' महसूस हुई और बाद में सोलापुर में स्थानीय चिकित्साधिकारी ने उनकी जांच की. सहायक ने कहा, 'उन्हें एंटीबायोटिक के रियेक्शन की वजह से हरारत और बेचैनी महसूस हो रही थी. जांच के बाद चिकित्सक ने पुष्टि की कि उनका रक्तचाप और रक्त शर्करा स्तर सामान्य है.' उन्होंने कहा, “उनके गले में संक्रमण था और उन्होंने बुधवार शाम एंटीबायोटिक की कहीं ज्यादा कड़ी डोज ले ली थी. डॉक्टरों ने हमें बताया कि आज चक्कर उसी की वजह से आ रहे थे.”

उन्होंने कहा, “डॉक्टरों ने हमें उनकी सेहत के लिये परेशान नहीं होने को कहा है. वह अपना दौरा जारी रखेंगे और पुणे में शाम को होने वाले एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.” यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी नेता सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बेहोश हुए हों. बीते कुछ महीनों में ऐसे कुछ मामले सामने आए जब सार्वजनिक कार्यक्रम में गडकरी संभवत: शर्करा स्तर की कमी के कारण बेहोश हो गए.

वडोदरा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालातः चार लोगों की मौत, 5000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

PM मोदी से मिले फारूक और उमर अब्दुल्ला, J&K में इसी साल विधानसभा चुनाव कराने का अनुरोध किया

यूपी और राजस्थान की 2 राज्यसभा सीटों पर 26 अगस्त को होगा मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर पुलिसकर्मियों का एक्शन 'व्यथित करने वाला', जंतर-मंतर की घटना पर बोले जस्टिस भुइयां
छात्रों पर पुलिसकर्मियों का एक्शन 'व्यथित करने वाला', जंतर-मंतर की घटना पर बोले जस्टिस भुइयां
स्वतंत्र निशु विवाद: कांग्रेस-CJP में क्रेडिट की होड़ ! सौरव दास ने क्या कहा?
स्वतंत्र निशु विवाद: कांग्रेस-CJP में क्रेडिट की होड़ ! सौरव दास ने क्या कहा?
ओडिशा में भीषण बस दुर्घटना, ड्राइवर की मौत, 25 से ज्यादा यात्री घायल
ओडिशा में भीषण बस दुर्घटना, ड्राइवर की मौत, 25 से ज्यादा यात्री घायल
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो

वीडियोज

Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !
Sandeep Chaudhary: निशु केस के आरोपी स्वतंत्र पर, 73 दिन बाद कार्रवाई क्यों?। Nishu Azad Controversy
CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन...', जन्माष्टमी कार्यक्रम में बोले सीएम योगी
'आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन...', जन्माष्टमी कार्यक्रम में बोले सीएम योगी
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
Embed widget