CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सनातनी उद्घोष के बीच सीएम योगी ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के मथुरा दौरे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सियासी संदेश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि जो लोग बाबर और औरंगजेब में विश्वास रखते हैं, वे आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सीएम योगी के बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।
मथुरा लंबे समय से धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे पर देश की राजनीति में समय-समय पर बहस होती रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यहां पहुंचना और सनातन आस्था को लेकर दिया गया बयान कई मायनों में अहम माना जा रहा है।
All Shows





टॉप हेडलाइंस





























