Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे और उनके बाबर-औरंगजेब वाले बयान को लेकर बहस तेज हो गई है। सीएम योगी ने अपनी आस्था श्रीकृष्ण और श्रीराम में बताते हुए बाबर-औरंगजेब का जिक्र किया। इसी बीच कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के कथित बयानों ने भी बहस को और गरमा दिया है। सवाल उठ रहा है कि क्या जन्माष्टमी जैसे धार्मिक पर्व पर ऐसे मुद्दों के जरिए उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है? क्या मथुरा को धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक मुद्दे के तौर पर भी पेश किया जा रहा है? क्या बाबर और औरंगजेब के जिक्र से हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की बहस को हवा मिल रही है? अयोध्या के बाद मथुरा को लेकर जारी चर्चा के पीछे आस्था है या राजनीति? इन तमाम सवालों पर देखिए आज का खास महादंगल।
All Shows



































