एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के साथ पुरानी अदावत और उत्तराधिकारी बनने पर क्या बोले नितिन गडकरी?

नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे पीएम हैं और हम मंत्री हैं तो हम उनको एडवाइस कैसे कर सकते हैं. वह हमें आदेश देंगे.

लोकसभा चुनाव अब बेहद करीब हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी पर सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में जी-जान से जुटी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि इस बार 370 सीटें जीतकर बीजेपी सरकार बनाएगी. इस बीच एक सवाल काफी सुनने को मिलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन होगा. इसे लेकर पार्टी के कुछ नामों को लेकर चर्चा भी रहती है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम भी शामिल है. अब नितिन गडकरी ने इस सवाल का जवाब दिया है कि क्या वह पीएम मोदी के उत्तराधिकारी होंगे. साथ ही नितिन गडकरी ने पीएम मोदी के साथ पुरानी अदावत पर भी बात की.

द लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने पीएम मोदी के साथ पुरानी अदावत के सवाल पर कहा कि ये 20-25 साल पुरानी बातें हैं और इन पर कुछ नहीं बोलना चाहते. ये बातें अब खत्म हो गई हैं. उन्होंने कहा कि संजय जोशी राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रचारक हैं और वह अपना काम कर रहे हैं. दरअसल, पीएम मोदी और संजय भाई जोशी के बीच 90 के दशक से अदावत है. इस अदावत के चलते ही नितिन गडकरी और पीएम मोदी के रिश्तों में खटास आई गई थी.

पीएम मोदी से मेरे अच्छे संबंध, बोले नितिन गडकरी
नितिन गडकरी ने कहा, ''मैं जब बीजेपी का अध्यक्ष था तो संजय जोशी मेरे जनरल सेक्रेटरी थे. उन्होंने कभी लोकसभा के लिए टिकट नहीं मांगा'.'इस दौरान, नितिन गडकरी ने इस बात पर भी जवाब दिया कि क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी बनेंगे. इस पर नितिन गडकरी ने कहा, 'ये फालतू की चर्चा हैं. मैं उनकी कैबिनेट का सदस्य हूं और हमारे बड़े अच्छे संबंध हैं.

बीजेपी में क्या है रिटायरमेंट की उम्र
एक सवाल के जवाब में नितिन गडकरी ने यह भी कहा, 'हम उन्हें कैसे एडवाइस कर सकते हैं. वह प्रधानमंत्री हैं और हम मंत्री हैं तो वो हमको आदेश करेंगे. अगर हम परामर्श करेंगे तो आपको क्यों बताएंगे.' बीजेपी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के रिटायरमेंट की उम्र 75 साल रखी है. पीएम मोदी भी जल्द ही इस तहलीज पर पहुंचने वाले हैं. उनकी उम्र 73 साल है. ऐसे में कई बार उनके उत्तराधिकारी की चर्चा होती रहती है. नितिन गडकरी की उम्र अभी 66 साल है. ऐसे में उनका नाम भी इसे लेकर कई चर्चाओं में रहता है.

यह भी पढ़ें:-
BJP Candidates List 2024: BJP की पहली लिस्ट में हो सकते हैं 5 बड़े उलटफेर! प्रज्ञा सिंह ठाकुर से गौतम गंभीर तक के नाम पर लग रही ये अटकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget