एक्सप्लोरर

BJP Candidates List 2024: BJP की पहली लिस्ट में हो सकते हैं 5 बड़े उलटफेर! प्रज्ञा सिंह ठाकुर से गौतम गंभीर तक के नाम पर लग रही ये अटकलें

BJP Candidates List 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले बीजेपी के कैंडिडेट की पहली लिस्ट सामने आ सकती है. इस लिस्ट में कई उलटफेर होने की संभावना है.

BJP Candidates List 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान इसी महीने मार्च में हो सकता है. इस बीच बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद शुक्रवार (1 मार्च) को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सामने आ सकती है. इस कैंडिडेट लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नामों का ऐलान हो सकता है.

इस बीच बीजेपी की कैंडिडेट लिस्ट को लेकर अटकलों का दौर भी जारी हो गया है. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि बीजेपी की पहली कैंडिडेट लिस्ट में 100 से ज्यादा नामों का ऐलान हो सकता है. 

बीजेपी की इस कैंडिडेट लिस्ट को लेकर जारी अटकलों में नए चेहरों को मौका देने से लेकर कई सांसदों का टिकट कटने की चर्चाएं तो आम हैं. इससे इतर राज्यसभा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को भी लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा है. हालांकि, इस कैंडिडेट लिस्ट में कई बड़े उलटफेर होने की भी चर्चा है. 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लग सकता है झटका!
भोपाल लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट कटने की सुगबुगाहट हो रही है. दरअसल, प्रज्ञा सिंह ठाकुर लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण की वोटिंग के दौरान नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने को लेकर विवादों में घिर गई थीं. इस विवाद पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भले ही उन्होंने (प्रज्ञा सिंह ठाकुर) बयान पर माफी मांग ली हो, लेकिन मैं उन्हें कभी दिल से माफ नहीं कर पाऊंगा.

शिवराज चौहान को बुलाया जाएगा दिल्ली?
चर्चा है कि भोपाल सीट बीजेपी चौंकाने वाला फैसला ले सकती है. भोपाल लोकसभा सीट पर  प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म था कि शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया जा सकता है. 

दिल्ली में हो सकते हैं कई बदलाव!
वहीं, दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के टिकट कटने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं. इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद बने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का टिकट कटने की भी संभावना जताई जा रही है. ऐसा ही अनुमान मीनाक्षी लेखी को लेकर भी लगाया जा रहा है.  वहीं, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी की टिकट फाइनल मानी जा रही है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
वहीं, अटकलें हैं कि मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से बीजेपी केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनावी मैदान में उतार सकती है. अगर गुना सीट पर सिंधिया की वापसी होती है तो ज्योतिरादित्य के पूर्व सहयोगी और वर्तमान बीजेपी सांसद केपी यादव का टिकट इस सीट से कट सकता है. हालांकि, उन्हें किसी और सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की भी संभावना है. 

ये भी पढ़ें:

'डबल इंजन सरकार जंगलराज की गारंटी है', रामपुर की घटना का जिक्र कर राहुल गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

देवेश त्रिपाठी एबीपी न्यूज की डिजिटल वेबसाइट में कार्यरत हैं. राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. व्यंग्यात्मक लेखन में रुचि रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget