एक्सप्लोरर

10 राज्य नहीं आए, 26 पहुंचे, नीति आयोग की मीटिंग में क्या-क्या हुआ, जानें

NITI Aayog Meeting: मोदी सरकार ने आज 9वीं नीति आयोग की बैठक बुलाई थी. लेकिन, इसमें 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत नहीं की. जबकि, 26 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया.

NITI Aayog Meeting: आज शनिवार (27 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की 9वीं बैठक की अध्यक्षता की. इसमें सारे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा जाता है. लेकिन, हैरानी की बात यह है कि इस बैठक का 10 मुख्यमंत्रियों ने विरोध किया और शामिल नहीं हुए. वहीं कई मुख्यमंत्री अन्य कारणों से बैठक में नहीं पहुंचे. इनमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जैसे नेता शामिल हैं.

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हर साल होती आई है. इस बार की नीति आयोग की बैठक में देश के 10 मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा नहीं लिया. इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, बिहार के मुखिया नीतीश कुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, केरल के सीएम पिनरई विजयन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारम्मैया, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू, पुडुचेरी के सीएम एन रंगासामी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल रहे.

इन राज्यों के CM ने भी नहीं लिया बैठक में हिस्सा

नीति आयोग की बैठक में विकसित भारत 2047 के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चर्चा हुई. इस दौरान नीति आयोग की बैठक खत्म होने के बाद सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने प्रेस काफ्रेंस करके बताया कि आज की बैठक में 10 मुख्यमंत्री अनुपस्थित रहे और 26 मुख्यमंत्री इसमें शामिल हुए थे. हमारे पास केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पुडुचेरी से अनुपस्थित थे.

नीति आयोग ने ममता बनर्जी के आरोपों पर दी सफाई

नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने कहा, "पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मौजूद थीं. उन्होंने लंच से पहले बारी देने का अनुरोध किया था. क्योंकि, आमतौर पर बैठक की शुरुआत आंध्र प्रदेश से शुरू करते हैं, फिर अरुणाचल प्रदेश में खत्म करते हैं. हर सीएम को 7 मिनट का समय मिलता है. जिसमें स्क्रीन के ऊपर सिर्फ एक घड़ी होती है जो आपको समय बताती है."

उन्होंने आगे कहा, "ममता बनर्जी ने अपनी बात रखी और हमने सम्मानपूर्वक उनकी बातें सुनीं और उन पर ध्यान दिया, जो एक मिनट में की होंगी. वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बैठक में बने रहें. क्योंकि,ममता बनर्जी को कलकत्ता के लिए फ्लाइट पकड़नी थी." 

ये भी पढ़ें: Niti Aayog meeting: नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए नीतीश कुमार, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget