एक्सप्लोरर

घटती विकास दर पर सीतारमण ने कहा- अर्थव्यवस्था अब भी सबसे तेजी से बढ़ कर रही है, IMF प्रमुख ने भी दिया बयान

आईएमएफ ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है. जिसमें 2019 के लिए भारत का आर्थिक वृद्धि दर अनुमान घटाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया गया है.

वॉशिंगटन: आर्थिक विकास दर की कम होती रफ्तार ने चिंता की लकीड़ें खींच दी है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने कहा है कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था में ढांचागत सुधार किए हैं लेकिन अभी भी समस्या है और दीर्घावधि में वृद्धि को चलाने के लिए उसे इनका समाधान करने की जरूरत है. आईएमएफ ने हाल ही में 2019 के लिए भारत का आर्थिक वृद्धि दर अनुमान घटाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया है.

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जार्जिवा ने कहा, ''भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था में ढांचागत सुधार किए हैं. लेकिन अभी भी समस्याओं का समाधान करने की जरूरत है. विशेषकर गैर-बैंकिंग संस्थानों और वित्तीय क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की जरूरत है. अब वहां बैंकों के एकीकरण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. इससे उनकी कुछ समस्याओं का समाधान होना चाहिए.''

इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंची हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भले ही भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया है लेकिन देश की अर्थव्यवस्था ‘‘अब भी सबसे तेजी से विकास कर रही’’ है.

सीतारमण ने कहा कि हालांकि आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट में भारत और चीन दोनों की विकास दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है, लेकिन वह निश्चित ही चीन के साथ तुलना नहीं करेंगी. उन्होंने कहा, ‘‘आईएमएफ ने (अपने हालिया अनुमान में) विश्व की सभी अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास दर कम कर दी है. इसने भारत के लिए विकास अनुमान कम कर दिया है. इसके बावजूद भारत अब भी सबसे तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्था के तौर पर आगे बढ़ रहा है.’’

IMF की मुख्य अर्थशास्त्री ने कहा- भारत के लिए राजकोषीय घाटे को काबू में रखना जरूरी

सीतारमण ने कहा कि जो कुछ भी कहा जा रहा है, इसके बावजूद ‘‘इस बात को नजरअंदाज नहीं’’ किया जा सकता है कि भारत वैश्विक परिदृश्य में अब भी ‘‘सबसे तेजी से विकास’’ कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहती हूं यह दर और अधिक हो सके. मैं चाहती हूं कि यह और तेजी से विकास कर सके. मैं इसे और तेजी से विकसित करने के लिए हर संभव कोशिश करूंगी, लेकिन यह सचाई है कि भारत अब भी तुलनात्मक रूप से तेजी से विकास कर रहा है.’’

IMF ने भारत की विकास दर के अनुमान में की कटौती, घटाकर 6.1% किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget