एक्सप्लोरर

दोषियों की फांसी में देरी पर रो पड़ी निर्भया की मां, AAP-BJP को सुनाई खरी खोटी

निर्भया की मां बीजेपी और आम आदमी पार्टी की ओर से एक दूसरे पर लगा रहे आरोपों को लेकर अपनी बात रख रही थीं. इस केस में एक तरफ बीजेपी दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर देरी का आरोप लगा रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी बीजेपी को दोषियों की फांसी के लिए कसूरवार ठहरा रही है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के निर्भया गैंगरेप केस के दोषियों को सात साल बाद भी फांसी नहीं मिली. चारों दोषी कानून के नियमों का इस्तेमाल करके लगातार अपनी फांसी में देरी करा रहे हैं. इस बीच आज दोषियों की फांसी में देरी और इसपर हो रही राजनीति को लेकर निर्भया की मां आशा देवी रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि नेता एक बच्ची की मौत से खिलवाड़ कर रहे हैं.

बच्ची की मौत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं- निर्भया की मां

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, ‘’मैंने कभी राजनीति पर बात नहीं की. लेकिन अब मैं कहना चाहती हूं कि जब 2012 में घटना हुई, इन्हीं लोगों ने हाथ में तिरंगा लिया और खूब नारे लगाए. रैलियां भी की, लेकिन अब वही लोग एक बच्ची की मौत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.’’

दरअसल निर्भया की मां बीजेपी और आम आदमी पार्टी की ओर से एक दूसरे पर लगा रहे आरोपों को लेकर अपनी बात रख रही थीं. इस केस में एक तरफ बीजेपी दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी पर देरी करने का आरोप लगा रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी बीजेपी को दोषियों की फांसी के लिए कसूरवार ठहरा रही है.

दिल्ली सरकार की खामी के चलते जिंदा है हत्यारे- जावड़ेकर

बता दें कि कल केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि निर्भया का परिवार आज भी अगर इंसाफ के इंतजार में भटक रहा है तो उसकी वजह आम आदमी पार्टी सरकार की लापरवाही है. इसी लापरवाही के चलते निर्भया के दोषियों को आज तक फांसी पर नहीं लटकाया जा सका.

2017 में सुप्रीम कोर्ट से पहली याचिका खारिज होने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन जो कि दिल्ली सरकार के अधीन आता है, उसको इन दोषियों को जो नोटिस दिया जाना चाहिए था वह दिया ही नहीं गया. इसके-उबके बीच अब आप दिल्ली सरकार के वकील कोर्ट में खुद कह रहे हैं कि 22 जनवरी को फांसी नहीं हो सकती.

प्रकाश जावड़ेकर ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इन दोषियों को अपील के लिए इतना वक्त दिया किसने!! जबकि नियम के मुताबिक मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इनको 1 हफ्ते का वक्त दिया जाना चाहिए था और अगर ऐसा किया जाता तो अब तक उनकी सारी अपील खत्म हो गई होती और अब से काफी पहले ही फांसी पर लटक गए होते.

जावड़ेकर के आरोपों पर आप ने क्या कहा?

वहीं, प्रकाश जावड़ेकर के इन आरोपों पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘’दुःख हुआ कि केंद्र के वरिष्ठ मंत्री इतने संवेदनशील मसले पर इतना बड़ा झूठ बोल रहे हैं. पुलिस आपकी है, कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी है, तिहाड़ के डीजी आपके हैं, फिर सवाल हमसे क्यों पूछा जा रहा है? मैं जानता हूं कि आपके पास मुद्दे नहीं हैं, लेकिन इतनी घटिया बयानबाजी मत कीजिए. दिल्ली पुलिस दो दिन के लिए हमें देकर देख लीजिए, निर्भया के दोषियों को फांसी चढ़वा देंगे.’’

यह भी पढ़ें-

निर्भया केस: राष्ट्रपति ने खारिज की मुकेश की दया याचिका, गृह मंत्रालय ने की थी खारिज करने की सिफारिश

CDS बिपिन रावत के De-Radicalisation कैंप वाले बयान पर ओवैसी ने पूछा- ‘क्या NPR-NRC थोपने वालों को वहां भेजेंगे?’

दिल्ली: शाहीन बाग में CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन जारी, सड़क खाली कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget