एक्सप्लोरर

दिल्ली: शाहीन बाग में CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन जारी, सड़क खाली कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने की अपील

पिछले एक महीने से शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन जारी है. इस वजह से कालिंदी कुंज रोड बंद पड़ा है. ये रोड दिल्ली और नोएडा को जोड़ता है. पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से अपील की कि वे अपना प्रदर्शन कहीं और शिफ्ट कर लें. आपको पूरी सुरक्षा दी जाएगी.

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आज दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से अपील की कि वे अपना प्रदर्शन  कहीं और शिफ्ट कर लें. पुलिस ने कहा कि धरने की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है. एसीपी जगदीश यादव ने कहा कि लोगों को ट्रैफिक को लेकर दिक्कत हो रही है. उन्होंने कहा कि आप प्रदर्शन कहीं और शिफ्ट कर लीजिए आपको पूरी सुरक्षा दी जाएगी.

जाहिर है कि शाहीन बाग में एक महीने से प्रदर्शन चल रहा है. वहां पर कई शोरूम भी हैं जो एक महीने से बंद पड़े हैं.  इसके चलते कालिंदा कुंज रोड भी बंद पड़ा हुआ है. ये रोड दिल्ली और नोएडा को जोड़ता है. एक महीने से सड़क पूरी तरह बंद है, इस वजह से लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. डीएनडी पर इसका असर देखने को मिल रहा है, क्योंकि पूरा ट्रैफिक यहीं डायवर्ट हो गया है.

कालिंदी कुंज वाले रोड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को मजबूरी में डीएनडी और आश्रम होकर वैकल्पिक रास्ता चुनना पड़ रहा है. इसके चलते लोगों को घंटों लंबे जाम से जूझना पड़ रहा है. एक अनुमान के मुताबिक आश्रम चौक से रोजाना लगभग 30,000 वाहन होकर गुजरते हैं. लेकिन जब से शाहिनबाग और कालिंदी कुंज वाले रास्ते पर प्रदर्शन चल रहा है तब से आश्रम चौक पर अतिरिक्त एक लाख वाहन इस रास्ते का इस्तेमाल करने लगे हैं.

CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा- भारत में चल रहे हैं कट्टरपंथ निरोधक कैंप

बता दें कि 14 जनवरी मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में शाहीन बाग सड़क खाली कराने को लेकर एक याचिका पर सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस पर फैसला छोड़ दिया. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा कि वो जनहित को ध्यान में रखकर कार्रवाई करें. शाहीन बाग में महिलाओं के साथ उनके बच्चे में प्रदर्शन में मौजूद रहते हैं. कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने लोगों से बात की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget