एक्सप्लोरर

निर्भया गैंगरेप के 10 साल: 16 दिसंबर की वो रात, जब चलती बस में हुई हैवानियत ने पूरे देश को झकझोरा

Nirbhaya Gang Rape: देश को झकझोर देने वाली इस वारदात को 6 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था. नाबालिग को 3 साल सुधार बाल गृह में रखने के बाद छोड़ दिया गया.

Nirbhaya Gang Rape Case: दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड के बीच दस साल पहले आज ही के दिन निर्भया के साथ हुई हैवानियत की घटना आज भी लोगों को अंदर से झकझोर देती है. आज भी लोग खासकर लड़कियां उस भयानक रात को याद कर सिहर जाती है. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi)  में निर्भया गैंगरेप (Nirbhaya Gang Rape) की उस घटना ने पूरे देश को गुस्से से भर दिया था. मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात को 10 साल पहले आज ही के दिन यानी 16 दिसंबर को अंजाम दिया गया था.

सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदगी की जंग हार चुकी निर्भया के लिए लोगों ने सड़कों पर उतकर खूब प्रदर्शन किया. मामले की गंभीरता के चलते सरकार पर भी चौतरफा दबाव बढ़ने लगा. आखिरकार कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को दोषी पाया और उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई. इस घटना के दस साल बीच जाने के बाद आज भी समाज में उसी तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. आइए उस खौफनाक रात और उसके बाद देश में क्या-क्या हुआ उससे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में आपको बताते हैं.      

16 दिसंबर 2012 को हुई थी घटना

यह घटना आज से ठीक 10 साल पहले 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुई थी. उस रात दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी. पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही निर्भया अपने दोस्त के साथ एक मूवी देखकर निकली थी और घर जाने के लिए मुनीरका में बस का इंतजार करने लगी. उसी समय वहां एक सफेद रंग की बस आकर रुकती है. बस चालक निर्भया और उसके दोस्त को लिफ्ट देने के बहाने बस में चढ़ा लेता है. उस समय बस में ड्राइवर समेत छह लोग बैठे हुए थे. 

बस में सवार ड्राइवर के दोस्तों ने निर्भया और उसके दोस्त को अकेला देखकर उनके साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया. इसका विरोध करने पर बस में सवार लोगों ने निर्भया के दोस्त को बुरी तरह से पीटा और लड़की को खींचकर पीछे ले गए. वहां, पहले 3 लोगों ने निर्भया के साथ गैंगरेप किया. इसके बाद बाकी लोगों ने भी बारी-बारी से निर्भया को अपनी हवस का शिकार बनाया. दरिंदों का इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने निर्भया के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर उसकी अंतड़ियां बाहर निकाल दी. इसके बाद हैवानों ने निर्भया और उसके दोस्त को नग्न अवस्था में चलती बस से नीचे फेंक दिया. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की जांच शुरू की गई.   

निर्भया ने सिंगापुर में तोड़ा दम

वारदात के बाद निर्भया को सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर उसके घावों को देखकर दंग रह गए. निर्भया के शरीर में केवल 5 फीसदी आंते ही बची थीं. उसकी हालात लगातार बिगड़ती जा रही थी. इसे देखते हुए निर्भया को सरकारी खर्चे पर इलाज के लिए तुरंत सिंगापुर भेजा गया. वहां डॉक्टरों की टीम ने निर्भया को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन निर्भया के शरीर और आत्म पर घाव इतने गहरे थे कि उसने आखिरकार 29 दिसंबर की रात दम तोड़ दिया.  

नाबालिग समेत 6 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

देश को झकझोर देने वाली इस वारदात को 6 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था. इस केस में बस का ड्राइवर राम सिंह, पनव कुमार गुप्ता मुकेश सिंह, विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार सिंह शामिल थे. इस मामले में नाबालिग को छोड़कर बाकी सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा चलाया गया. हालांकि, कोर्ट में ट्रायल के दौरान बस के ड्राइवर राम सिंह ने जेल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. वहीं, बाकी बचे 4 लोगों को मामले में दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई गई. इसके बाद उन चारों को एक साथ दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में फांसी पर लटका दिया गया. इस केस में शामिल नाबालिग को 3 साल सुधार बाल गृह में रखने के बाद छोड़ दिया गया. 

इसे भी पढेंः-

UNSC: 'हम एक और 9/11 या 26/11 नहीं होने दे सकते', UNSC में बोले एस जयशंकर, चीन-पाक पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget