एक्सप्लोरर

जल्‍लाद पवन ने कहा- निर्भया मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने को आतुर हूं

मेरठ के पवन नाम के जल्लाद ने कहा कि वे दोषियों को फांसी पर चढ़ाने के लिए न सिर्फ तैयार हैं बल्कि आतुर भी हैं. कोर्ट ने निर्भया मामले के चारों दोषियों के खिलाफ मंगलवार को डेथ वारंट जारी किया.

मेरठ: पवन जल्लाद ने कहा है कि वह निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए न केवल तैयार हैं बल्कि आतुर हैं. मेरठ के पवन जल्लाद ने मंगलवार को कहा, ‘‘हालांकि मुझे अभी तक इन दोषियों को फांसी पर चढ़ाने संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है. लेकिन मैं उन्हें फांसी पर चढ़ाने के लिए तैयार ही नहीं, बल्कि आतुर हूं.’’

पवन जल्लाद ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे जेल प्रशासन की तरफ से फांसी देने के लिए तैयार रहने को कहा गया था. उधर, मेरठ जेल के अधीक्षक डॉ वीपी पाण्डेय ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली के तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से उन्हें मेरठ के जल्लाद को फांसी देने के लिए तैयार रखने को कहा गया था. हालांकि मंगलवार को कोर्ट का फैसला आने के बाद से तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से जल्लाद को बुलाने का कोई पत्र अभी तक नहीं आया है. संभव है कि बुधवार रात तक आ जाए.

जानें- वो अहम सबूत जिसने निर्भया के दरिंदों को फांसी तक पहुंचाया

गौरतलब है कि निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के दोषियों के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने डेथ वारंट जारी कर दिया. इस मामले के चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी. हालांकि उनके पास कुछ दिन हैं, इस दौरान वे अपने विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं. दोषियों के वकील ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल करेंगे.

साल 2012 में 16 दिसंबर की रात दक्षिणी दिल्ली में छह लोगों ने चलती बस में निभर्या के साथ गैंग रेप किया था और उस पर बर्बर हमला किया गया था. इसके बाद उन्होंने उसे सड़क पर फेंक दिया था. गंभीर हालत के चलते उसे सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल ले जाया गया था जहां 29 दिसंबर 2012 को उसने दम तोड़ दिया था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget