एक्सप्लोरर

जानें- वो अहम सबूत जिसने निर्भया के दरिंदों को फांसी तक पहुंचाया

निर्भया के दोस्त ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने मुनिरका बस स्टॉप से एक सफेद रंग की चार्टर्ड बस ली थी जिस पर यादव ट्रैवेल लिखा था. 17 दिसंबर 2012 को पुलिस ने बस को बरामद किया था.

नई दिल्ली: सात साल के लंबे इंतज़ार के बाद निर्भया के दोषियों को फांसी देने की तारीख मुकर्रर कर दी गई है. 22 जनवरी को चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी. अपराधियों को अंजाम तक पहुंचाने में पुलिस की इन्वेस्टिगेशन काफी महत्वपूर्ण साबित हुई. और सबसे अहम सुराग साबित हुई वो बस जिसके अंदर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया.

इन्वेस्टिगेशन के लिहाज़ से बस कितनी महत्वपूर्ण थी इसका पता इसी बात से चलता है कि बस रिकवर करने के बाद पुलिस ने इसे मीडिया की नज़रों और पब्लिक के आक्रोश से बचाने के लिए त्यागराज स्टेडियम में खड़ा कर दिया था. क्योंकि केस से जुड़े कई अहम सबूत इस बस में ही मौजूद थे. आज वो बस जर्जर हालत में है लेकिन उस खौफनाक रात के निशान आज भी उसमें मौजूद हैं. सागरपुर के डीडीए ग्राउंड में बस को खड़ा किया गया है. कोई इसे लेने नहीं आया इसलिए अभी भी ये बस सरकारी संपत्ति ही है.

निर्भया के दोस्त ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने मुनिरका बस स्टॉप से एक सफेद रंग की चार्टर्ड बस ली थी जिस पर यादव ट्रैवेल लिखा था. बस की खिड़की पर पर्दे लगे हुए थे. बस के अंदर से एक शख्स द्वारका, पालम की आवाज़ लगा रहा था. कुछ और लोग भी अंदर बैठे थे जिन्हें उन्होंने यात्री समझा और बस में सवार हो गए. लेकिन उस बस में बैठे लोगों के इरादे कुछ और थे. यादव ट्रैवल लिखी उस बस को आज भी देखकर सिहरन उठती है. बस की खिड़कियों का कांच टूट गया है, पूरी बस में जंग लगा हुआ है, खिड़कियों पर लगे पीले पर्दे फ़टे पुराने हो गए हैं लेकिन अभी भी लगे हुए हैं, लाल रंग के सीट कवर वाली सीटें सड़ने लगी हैं, दीमक लग गए हैं, बस की पिछली सीट जहां निर्भया के साथ गैंगरेप किया गया उसी हालत में है, दीमक लग गए हैं लेकिन एक-एक तस्वीर चीख-चीख कर निर्भया के साथ हुई दरिंदगी की गवाही देती है.

निर्भया के दोस्त के बयान के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए इस बस को स्पॉट किया था. 17 दिसंबर 2012 को पुलिस ने बस को बरामद किया था और बस ड्राइवर राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. अन्य अपराधी मुकेश, पवन, अक्षय, विनय और नाबालिग आरोपी को भी इसके बाद एक-एक करके गिरफ्तार कर लिया. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार फांसी की तारीख तय कर दी गई. लेकिन बस को देखकर आज भी ज़हन में ये सवाल उठता है कि अगर उस दिन ये बस नियम उल्लंघन करती सड़कों पर न दौड़ती, उसमें पर्दे न लगे होते, ऑटो वाला निर्भया को घर तक छोड़ आता और उसे कभी इस बस में सवार ही ना होना पड़ता तो शायद वो आज भी हमारे बीच होती.

यह भी पढ़ें-

मिडिल ईस्ट के तनाव को लेकर भारतीय नौसेना ने कसी कमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget