एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में 'निरहुआ' की एंट्री, रैली में उमड़ी भीड़, फोटो खींचते नजर आए लोग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब स्टार प्रचारकों के इंट्री हो रही है. बीजेपी के चुनाव प्रचार में भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पहुंचे.

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब स्टार प्रचारकों के इंट्री हो रही है. बीजेपी के चुनाव प्रचार में भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पहुंचे. दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने घाटकोपर पश्चिम से बीजेपी उम्मीदवार राम कदम के लिए प्रचार किया. प्रचार रैली में जमकर भीड़ जुटी.

दिनेश लाल यादव की एक फोटो और तस्वीर लेने के लिए लोग उत्साहित दिखे. भोजपुरी फिल्मों के सलमान खान कहे जाने वाले सुपरस्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बीजेपी के घाटकोपर पश्चिम से उम्मीदवार राम कदम के प्रचार के लिए पहुंचे थे.

हिंदू इलाके में दीपाली तो मुस्लिम इलाके में सोफिया, दो नामों से प्रचार कर रहीं हैं शिवसेना उम्मीदवार

निरहुआ ने अपने अंदाज में शायरी और गीतों से लोगों को बीजेपी को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है और उनके हाथ को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र में फिर से बीजेपी को जिताना होगा. निरहुआ ने अपने ही अंदाज में भ्रष्टाचारियों को हराने और देश पहले रखने वालों को जिताने की अपील की.

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में 'निरहुआ' की एंट्री, रैली में उमड़ी भीड़, फोटो खींचते नजर आए लोग

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस का दावा- बीजेपी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया, सत्ता में लौटेंगे

राम कदम, मुंबई के घाटकोपर पश्चिम से लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं. पहली बार वह मनसे की टिकट से जीत कर आए थे लेकिन साल 2014 में वह बीजेपी में शामिल हो गए. राम कदम का कहना है कि निरहुआ से दोस्ती के नाते वह उनके चुनाव प्रचार में पहुंचे हैं.

महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में 'निरहुआ' की एंट्री, रैली में उमड़ी भीड़, फोटो खींचते नजर आए लोग

घाटकोपर पश्चिम में बड़ी तादाद में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग रहते हैं. दावा है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से यहां बीजेपी की तरफ झुकाव बढ़ा है. घाटकोपर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले आनंद शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है.

कणकवली: ऐसी सीट जहां गठबंधन पार्टनर शिवसेना और बीजेपी हैं आमने-सामने

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने उम्मीदवार बनाया था. दिनेश लाल यादव को सफलता तो नहीं मिली लेकिन चुनाव प्रचार में छाप जरूर छोड़ दी.

उत्तर भारतीयों का वोट बीजेपी से छिटक ना जाए इसलिए निरहुआ सहित कई उत्तर भारतीय नेता मुंबई में बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी ने महाराष्ट्र का प्रभारी भी बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget