एक्सप्लोरर

9 सांसद ऐसे हैं जिन्होंने संसद में नहीं बोला एक भी शब्द, सबसे ज्यादा बीजेपी से, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम

Parliament News: संसद में पिछले पांच वर्षों में नौ सांसदों ने एक भी शब्द नहीं बोला. इनमें सनी देओल और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे चर्चित नेताओंं के नाम शामिल हैं.

Nine MPs Remained Silent In Parliament: देश की संसद देशवासियों की आवाज कही जाती है. भारत के हर हिस्से से चुनकर आने वाले जनप्रतिनिधि अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की जरूरतें, उनकी आवाज को देश की इस सबसे बड़ी पंचायत में बुलंद करते हैं. हालांकि, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि संसद में नौ ऐसे भी सांसद हैं, जिन्होंने 5 वर्षों में एक बार भी नहीं बोला है. इनमें अभिनेता सनी देओल का नाम भी शामिल है जो अपने दमदार डायलॉग्स के लिए मशहूर हैं.

संसद का बजट सत्र संपन्न होने के साथ ही 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र संपन्न हो गया. लोकसभा के 543 सांसदों में से सनी देओल के अलावा दूसरे सांसद जिन्होंने संसद की कार्यवाही में न ‌के बराबर भाग लिया, उनमें प्रमुख नाम पूर्व मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा का है. वह सदन में 'खामोश' बने रहे.

इन सांसदों ने भी साधी चुप्पी

संसदीय कार्यवाही के दौरान एक भी शब्द नहीं बोलने वाले नेताओं में बंगाल से टीएमसी सांसद दिब्येंदु अधिकारी, कर्नाटक से बीजेपी सांसद और पूर्व राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, बीजेपी सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद और बीजेपी सांसद बी एन बचे गौड़ा शामिल हैं.

सनी देओल भी पंजाब से बीजेपी सांसद हैं. असम से बीजेपी सांसद प्रदान बरुआ भी उन सांसदों में से हैं, जिन्होंने लोकसभा के अपने पांच साल के कार्यकाल में सदन में एक शब्द भी नहीं बोला.

इन लोगों ने किसी भी संबोधन और चर्चा में भाग नहीं लिया. हालांकि, उपरोक्त सांसदों ने भले मौखिक रूप से कोई भागीदारी न दिखाई हो, लेकिन लिखित रूप से भागीदारी जरूर दिखाई. इन लोगों ने लिखित सवाल दिए थे.

शत्रुघ्न सिन्हा लिखित रूप से भी सदन की कार्यवाही में नहीं हुए शामिल

उपरोक्त सांसदों के अलावा संसद में तीन सांसद ऐसे भी थे, जिन्होंने सदन में लिखित या मौखिक किसी भी रूप में अपनी भागीदारी दर्ज नहीं कराई. इनमें बीजेपी छोड़कर तृणमूल में शामिल होने के बाद आसनसोल से सांसद बने शत्रुघ्न सिन्हा, यूपी से बीएसपी सांसद अतुल राय और कर्नाटक से बीजेपी सांसद और पूर्व राज्य मंत्री रमेश सी जिगजिगानी शामिल हैं.

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के संसद सदस्यता से इस्तीफा दे देने के बाद आसनसोल के उपचुनाव में 2022 में चुने गए थे. वहीं राय लोकसभा चुनाव जीतने के तुरंत बाद आपराधिक मामले में जेल चले गए, जहां से उनकी चार साल बाद पिछले साल 2023 के अगस्त में ही रिहाई हुई है. जबकि जिगजिगानी खराब सेहत की वजह से सदन में सक्रिय नहीं रह पाए हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार तो बस ट्रेलर है, BJP ने UP से पंजाब तक चुनाव पूर्व गठबंधन का पूरा प्लान बना लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget