एक्सप्लोरर

कश्मीर के तीन जिलों में जमात कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 हिरासत में, जब्त किए ये सामान

NIA Raid in Kashmir: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ दर्ज मामले में बुधवार को कश्मीर घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ दर्ज मामले में बुधवार को कश्मीर घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की. बारामूला, शोपियां और पुलवामा जिलों में जमात कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर छापेमारी जारी है. अब तक, छापेमारी के दौरान कम से कम तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और एजेंसी ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त किए हैं. 

एजेंसी के अधिकारियों ने प्रतिबंधित संगठन जमात ए इस्लामी के खिलाफ दर्ज एक मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से कई स्थानों पर छापेमारी की. गृह मंत्रालय के एक आदेश के अनुसरण में जांच एजेंसी एनआईए द्वारा मामला दर्ज किया गया था.

एनआईए ने अपने बयान में कहा था, "संगठन के सदस्य देश और विदेश में विशेष रूप से ज़कात, मौदा और बैत-उल-मल के रूप में दान के माध्यम से और अन्य कल्याणकारी गतिविधियों के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे हैं, लेकिन इन फंड्स का इस्तेमाल हिंसक और अलगाववादी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है.

एनआईए के मुताबिक, जमात के जुटाए पैसों को हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम), लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और अन्य जैसे आतंकवादियों को जमात कैडरों के सुव्यवस्थित नेटवर्क के माध्यम से भी भेजा जा रहा है. जमात कश्मीर के प्रभावशाली युवाओं को भी प्रेरित कर रहा है और विघटनकारी अलगाववादी गतिविधियों में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर में नए सदस्यों (रुकुन) की भर्ती कर रहा है.

सूत्रों ने बताया कि शोपियां में अब्दुल हामिद शाह के तुर्कावंगम, शाहजादा अवारंग जीब के चित्रगाम और मोहम्मद अशरफ चल्ला के डीके पोरा, रयाज अहमद अहरार और रफी अहमद अहरार के दलाल मोहल्ला कस्बे में स्थित आवासों पर छापेमारी की जा रही है. रयाज अहमद जम्मू-कश्मीर बैंक में कर्मचारी है और रफी पुलवामा स्थित एक निजी वाहन कंपनी के मालिक हैं.

बारामूला में पूर्व जिलाध्यक्ष जमात-ए-इस्लामी अब्दुल गनी वानी समेत कई रिहायशी घरों में छापेमारी की गई. राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा पुलवामा के पिंगलाना सहित कई अन्य स्थानों की तलाशी ली जा रही थी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा, 'बुधवार को तलाशी के दौरान संदिग्धों के परिसरों से विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए." उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है.'

यह भी पढ़ें.

US Intel ने कहा- PM Modi के नेतृत्व में पाकिस्तान के उकसावों का जोरदार तरीके से जवाब दे सकता है भारत

Election 2022: अखिलेश यादव के आरोपों पर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा- दो दिन पहले ही EVM हो गयी बेवफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget