एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में 11 जगहों पर NIA ने की छापेमारी, आतंकी बासित अहमद डार के ठिकानों पर भी रेड

यह छापेमारी एनआईए द्वारा घोषित किए गए 10 लाख रुपये के इनामी आतंकवादी बासित अहमद डार के ठिकानों पर भी की गई.

आतंकी संगठन टीआरएफ कमांडर सज्जाद गुल के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने आज जम्मू कश्मीर में 11 स्थानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी एनआईए द्वारा घोषित किए गए 10 लाख रुपये के इनामी आतंकवादी बासित अहमद डार के ठिकानों पर भी की गई.

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि आज की छापेमारी द रेसिस्ट फ्रंट (टीआरएफ) के कमांडर सज्जाद गुल आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी कमांडरों के मामले में की गई. इस मामले में आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर जम्मू कश्मीर के युवाओं को ब्रेनवाश करने की कोशिश की, उन्हें अलग अलग तरीके से भड़काया और जिहाद करने के लिए प्रेरित किया. एनआईए की आज की छापेमारी श्रीनगर में दो स्थानों पर बारामूला में एक स्थान पर अवंतीपुरा में एक स्थान पर बदगाम और कुलगांम में 1-1 जगह पर की गई.

एनआईए के आला अधिकारी ने बताया कि आज की छापेमारी 10 लाख के इनामी आतंकवादी बासित अहमद डार के ठिकानों पर भी की गई. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में बासित अहमद दार पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है. दार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. माना जा रहा है कि दार अपने पाकिस्तानी साथियों के साथ किसी अज्ञात स्थान पर छुपा हुआ है. यह भी बीच में संभावना व्यक्त की गई थी कि दार कुछ दिनों के लिए जम्मू कश्मीर से छोड़कर पाकिस्तान चला गया है.

एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक, इस साजिश के तहत पाकिस्तानी आतंकी कमांडरों ने जम्मू कश्मीर में ऐसे ओवरग्राउंड वर्करों की भी भर्ती की थी जिनका काम सुरक्षा बलों के काफिले की आवाजाही की जानकारी देने के साथ साथ जो टारगेट पाकिस्तान द्वारा बताए जाते उनकी बाबत पूरी जानकारी एकत्र कर अपने पाकिस्तानी आकाओं तक पहुंचाना था. इसके साथ ही इन लोगों के पास आतंकवादियों के लिए लाए गए हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का भी काम था. एनआईए के मुताबिक आज की छापेमारी के दौरान अनेक डिजिटल डिवाइस मोबाइल सिम कार्ड डिजिटल स्टोर डिवाइस तथा आपत्तिजनक दस्तावेज आदि बरामद हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Pakistan Political Crisis: इमरान खान को लगेगा झटका या मिलेगी राहत? पाक सुप्रीम कोर्ट रात 8 बजे सुनाएगा फैसला

Birbhum Violence Bengal: बीरभूम हिंसा मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 4 लोगों को मुंबई से किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget