एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर से लेकर असम तक एनआईए की छापेमारी, मानव तस्करी से जुड़े मामले में 10 राज्यों में हो रही कार्रवाई

NIA Raid Today: एनआईए इन दिनों देशभर में छापेमारी कर रही है. इसमें से कई सारे मामले आतंकी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं, जबकि कई भ्रष्टाचार से जुड़े हैं.

NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक छापेमारी कर रही है. एनआईए जम्मू-कश्मीर के जम्मू और सांबा शहरों में कई जगह पर छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी असम के गुवाहाटी में भी चल रही है. गुवाहाटी में फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में एनआईए के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं. एनआईए कुल मिलाकर 10 राज्यों में छापेमारी कर रही है. ये कार्रवाई मानव तस्करी से जुड़े मामलों को लेकर हो रही है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मानव तस्करी मामले में एनआईए जिन राज्यों की छापेमारी कर रही है, उनमें त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर राज्य ऐसे हैं, जिनकी सीमाएं पड़ोसी मुल्कों से लगती हैं. त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, असम अपनी सीमाएं बांग्लादेश के साथ साझा करते हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर की सीमा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लगती है. 

जम्मू से रोहिंग्या मुस्लिम अरेस्ट

पीटीआई के मुताबिक, एनआईए ने जम्मू और सांबा में की गई छापेमारी के बाद म्यांमार के रहने वाले एक रोहिंग्या मुस्लिम को हिरासत में लिया है. इन दोनों शहरों के कई इलाकों में छापेमारी की गई है. अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी उन जगहों पर की गई, जहां म्यांमार से आए लोग रह रहे थे. ये कार्रवाई पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन और मानव तस्करी से संबंधित मामले में हो रही है. एनआईए ने जम्मू के भठिंडी इलाके से जफर आलम नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है.

चेन्नई में चल रही छापेमारी

एनआईए ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में छह जगहों पर छापेमारी की है. इसमें पालिकरण, प्रवई, और कलामपक्कम जैसे इलाके शामिल हैं. यहां पर भी बांग्लादेश से मानव तस्करी कर लाए गए लोगों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. एनआईए सूत्रों ने छापेमारी की पुष्टि की और कहा कि इस संबंध में देशभर में मामले दर्ज किए गए हैं और साथ ही तलाशी भी चल रही है. देश के अलग-अलग इलाकों में मानव तस्करी को लेकर केस दर्ज करवाए गए हैं. 

दरअसल, एनआईए को जानकारी मिली है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बांग्लादेश के रास्ते लोगों की मानव तस्करी कर आए लोगों को बसाया गया है. इनमें से ज्यादातर रोहिंग्या मुस्लिम हैं. इसके अलावा कई जगहों पर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की भी जानकारी मिली है. इन्हीं मामलों को ध्यान में रखते हुए छापेमारी हो रही है.

यह भी पढ़ें: NIA ने HUT आतंकी मॉड्यूल से संबंध रखने के मामले में चार्जशीट दायर की, 17 लोगों को किया नामित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget